इंडो-नेपाल बॉर्डर मीटिंग: 5 मार्च को नेपाल में चुनाव, 72 घंटे पहले 2 मार्च को सील होगी अंतरराष्ट्रीय सीमा
बीरगंज के आईसीपी में चार जिलों के डीएम-एसपी का महामंथन; घुसपैठ, शराब तस्करी और सरिसवा प्रदूषण पर बनी संयुक्त रणनीति
रक्सौल।(Vor desk)।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चुनौतियों और नेपाल में होने वाले आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर शनिवार को बीरगंज (परसा) स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के सभागार में इंडो-नेपाल बॉर्डर कॉर्डिनेशन कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी भोला दहाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दोनों देशों के शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों ने सीमा प्रबंधन को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।
चुनाव के दौरान 'जीरो टॉलरेंस'
बैठक का मुख्य फोकस नेपाल में 5 मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराना रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मतदान से 72 घंटे पूर्व सीमा को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा...









