ऑल इंडिया लियाफी रक्सौल शाखा का आम सभा सह निर्वाचन सम्पन्न,रंजन कुमार मिश्रा बने अध्यक्ष व अवध किशोर सिंह बने सचिव!
राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल व राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या के कुशल नेतृत्व में पूरे देश मे संगठन मजबूती के साथ बढ़ रहा आगे----क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा
रक्सौल ।(पूर्वी चंपारण)l(vor desk)।ऑल इंडिया लियाफी शाखा रक्सौल का आम सभा सह निर्वाचन एलआईसी शाखा रक्सौल के सभागार में सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष(पूर्व मध्य क्षेत्र)बिपिन कुशवाहा,मंडल अध्य्क्ष अनिल कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,मंडल सचिव सुरेंद्र तिवारी ,मंडल संगठन मंत्री बीरेंद्र कुमार ठाकुर ,बेतीया शाखा सचिव मनबोध प्रसाद,उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत अंग बस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार व संचालन दिग्विजय पार्थ ने की ।कार्यक्रम को सं...









