एसएसबी की अपर महानिदेशक रेखा लोहानी ने किया रक्सौल सीमा का दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रक्सौल।(Vor desk)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की अपर महानिदेशक (एडीजी) श्रीमती रेखा लोहानी (भा.पु.से.) ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 47वीं वाहिनी एसएसबी, रक्सौल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बल के जवानों का मनोबल बढ़ाया।
मैत्री पुल और आईसीपी का निरीक्षण
अपने दौरे के क्रम में अपर महानिदेशक भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI), एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) और भारत-नेपाल के मुख्य पारगमन मार्ग 'मैत्री ब्रिज' पहुंचीं। वहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात बलकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी जानकारी ली। एडीजी ने विशेष रूप से सीमा पर होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या पर चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा पार करने वाले नागरिकों की पहचान व जांच-पड़ताल में पूरी सतर्कता बरती जाए ताकि सुरक्ष...









