छठ से पहले सरिसवा नदी को प्रदूषित करने वाले फैक्ट्रियों के खिलाफ खुला जन मोर्चा, ज़हरीला केमिकल बहाने पर पेट्रो ल्युब’ फैक्ट्री के प्रबंधक के ऊपर फेंक दिया मोबिल!
रक्सौल ।(Vor desk)।लोक आस्था का महापर्व छठ नज़दीक है,बावजूद प्रदूषण नियंत्रण की कारगर पहल नहीं हो सकी है,जिसके खिलाफ जन आक्रोश अब फूटने लगा है। इसी कड़ी में नेपाल के बारा ज़िले के राम वन से निकलकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली सरिसवा नदी के प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए लंबे समय से हो रही अनदेखी से भड़के स्थानीय निवासियों ने आज शुक्रवार को वीरगंज महानगरपालिका–32, चोर्नी पर्सा स्थित नेपाल पेट्रो ल्युब इन्डस्ट्रिज प्रा.लि. के अधिकारियों को सबक सिखाया। मोबिल फेंक दिया और मुंह पर कालिख पोतते हुए खूब हंगामा किया।बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
क्या है पूरा मामला
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नेपाल पेट्रो ल्युब इन्डस्ट्रिज प्रा.लि., जो 'म्याक्सोल ल्युब्रिकेन्ट' का उत्पादन करती है, अप...









