Sunday, May 3

शराब तस्करों पर आदापुर पुलिस का एक्शन,थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में 2कारोबारी गिरफ्तार, 9 लीटर लेमन फ्रेश बरामद

आदापुर।(Vor desk)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में की गई, जिसे स्थानीय स्तर पर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी बिहारी नट, (पिता कदम नट) को पुलिस ने 05 बोतल लेमन फ्रेश के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में टिकुलिया निवासी रामविश्वास मुखिया, उम्र लगभग 35 वर्ष, +पिता बाबूलाल मुखिया), को कुल 25 बोतल लेमन फ्रेश के साथ दबोचा गया। पुलिस द्वारा कुल लगभग 9 लीटर अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने शराबबंदी कानून को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी के सक्रिय और सख्त रवैये के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है तथा अपराधियों पर लगातार दबाव बना हुआ है।

गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा लागू शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए राज्य पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार, तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। जिले में हाल के दिनों में कई बड़ी सफलताएं पुलिस को मिली हैं, जिससे अपराधियों के मनोबल पर असर पड़ा है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शराबबंदी कानून का पूरी ईमानदारी और कठोरता के साथ पालन कराया जाए। इसी का परिणाम है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर अवैध कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!