Saturday, May 2

नेपाल के पर्वतारोहियों ने 5630 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया लायन्स और नेपाल का ध्वज, नाम रखा ‘मेलविन जोन्स शिखर’

काठमांडू/बीरगंज।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था ‘लायंस क्लब्स इंटरनेशनल’ के इतिहास में नेपाल के लायन सदस्यों ने एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। संस्था के संस्थापक लायन मेलविन जोन्स की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए नेपाल के लायंस ने हिमालय की एक 5630 मीटर ऊंची अनाम चोटी का सफल आरोहण कर वहां लायन्स अंतरराष्ट्रीय ध्वज और नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। इस साहसिक अभियान के साथ ही इस चोटी का नाम आधिकारिक रूप से ‘मेलविन जोन्स शिखर’ नामांकित कर विश्व भर के लायन सदस्यों के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की गई है।

​लायन जिम्बा जगम्बू शेर्पा के कुशल आयोजन में संपन्न हुए इस अभियान को अनुभवी पर्वतारोही लायन दबाब क्षेत्री शेर्पा और लायन फुर्वा क्षेत्री शेर्पा ने अंजाम दिया। दुर्गम पहाड़ियों और शून्य से नीचे के तापमान के बीच इन पर्वतारोहियों ने शिखर पर पहुंचकर मानवता की सेवा के प्रतीक लायन्स ध्वज को गौरवान्वित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नेपाल के प्रथम अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन संजय खेतान ने सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजकों और पर्वतारोहियों को विशेष रूप से बधाई देते हुए इसे संस्था के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया। साथ ही, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक बालकृष्ण बुर्लाकोटी ने भी इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

​इस वैश्विक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करने वालों में नेपाल और भारत के लायन लीडर्स का तांता लगा रहा। मिलन थापा, राजन लमसाल, बिनय बस्नेत, नीरा ब्रजाचार्य, नवराज सपकोटा, येक नारायण शर्मा, संदीप कसाउद्दीन, आरबी पाण्डे, शम्भू नकर्मी और संगीता खेतान सहित दर्जनों वरिष्ठ सदस्यों ने इसे लायनवाद के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम बताया। बीरगंज से आजीवन सदस्य लायन राधेश्याम खेतान ने भी इस आयोजन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल और बिहार के लायन नेतृत्व ने भी इस उपलब्धि को हाथों-हाथ लिया है। लायंस डिस्ट्रिक्ट (भारत) के पूर्व जिलापाल प्रकाश नंदा, विनोद अग्रवाल, देश बंधु गुप्ता और नम्रता सिंह ने पर्वतारोहियों के साहस को सलाम किया।

​इधर, लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष लायन बिमल सर्राफ, सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन, कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार और जोनल चेयरपर्सन लायन शंभु प्रसाद चौरसिया सहित क्लब के सभी सदस्यों ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!