मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक तस्कर सहित 7.5 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद, सीमा पार तस्करी पर शिकंजा
मोतिहारी/पूर्वी चंपारण। (vor desk)। पूर्वी चंपारण में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस का अभियान तेज हो गया है। पुलिस ने मात्र दो दिनों के भीतर दो अलग-अलग महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में 7.5 किलोग्राम से अधिक चरस और अफीम जैसा मादक पदार्थ जब्त किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर बॉर्डर क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत की गई।
सीमा पर 6 किलो चरस जब्त, तस्कर फरार:
एसपी के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को आदापुर थाना को नेपाल से अवैध चरस तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम, SSB और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने मूर्तीया SSB चेक पोस्ट (381/26) पर संयुक्त मोर्चा संभाला। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जांच में जुटी टीम को देखकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने उसकी मोटरस...









