बिहार जनगणना-2027: 18 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन स्व-गणना, 2मई से होगी मकानों का सूचीकरण,सरकार ने जारी किया शेड्यूल
मुख्य सचिव की बैठक में लगी मुहर; 2 मई से प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे मकानों का सूचीकरण।
पटना/रक्सौल ।कार्यालय संवाददाता ।(Vor desk)।बिहार में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण की घोषणा कर दी गई है। राज्य में जनगणना की प्रक्रिया की शुरुआत ऑनलाइन स्व-गणना (Self Enumeration) से होगी, जिसके लिए 18 अप्रैल से 1 मई 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में इस डिजिटल पहल और फील्ड वर्क की तिथियों को अंतिम रूप दिया गया।
30 दिनों तक चलेगा फील्ड वर्क
स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के अगले ही दिन यानी 2 मई से 31 मई 2026 तक जनगणना का मैदानी कार्य (फील्ड वर्क) चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण और गणना का कार्य संपन्न करेंगे। कुल 30 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के लिए राज्य सरकार ने व्...









