रक्सौल में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान और वंदे मातरम् से गूंजा शहर!
सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों व राजनीतिक कार्यालयों में उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों तथा विभिन्न संगठनों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।
रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ नागमणि वर्मा, डीएसपी कार्यालय में सहायक पुलिस अधीक्षक मोतिहारी प्रीतिश कुमार, कस्टम कार्यालय में सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार,आईसीपी में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी के उप सचिव मधुकर पांडे,एसएसबी 47वीं बटालियन में कमांडेट संजय पांडे,रक्सौल स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार, जीआरपी थाना में थाना...









