रक्सौल में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव रक्सौल स्थित सौनाहा माई मंदिर के समीप रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और ग्रामीणों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी। शव की स्थिति काफी खराब थी और उसका ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में चर्चा फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके शरीर पर काले रंग की जींस, सफेद शर्ट और काली चप्...









