तेज आंधी-तूफान और ठनका से तबाही: रामगढ़वा -सुगौली में तीन बच्चों की मौत, कई घर जलकर खाक
सुगौली/रामगढ़वा।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं रामगढ़वा प्रखंड के सिसवनिया गांव में ठनका गिरने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांवों में अफरातफरी और मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सुगौली प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत कैथवलिया गांव में तेज बारिश और गर्जन के बीच बच्चे गांव के बगीचे में आम चुनने गए थे। इसी दौरान अचानक ठनका गिर गया। हादसे में जयलाल सहनी के 15 वर्षीय पुत्र शनिदेवल कुमार और मंजू सहनी की 8 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं ऋतु सहन...









