Tuesday, July 14

सीमांचल

बिपिन कुशवाहा बने एनयूजे(आई) बिहार के सह संयोजक,मिल रही बधाई!

बिपिन कुशवाहा बने एनयूजे(आई) बिहार के सह संयोजक,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने पत्र प्रेषित कर मनोनयन की दी जानकारी ,मिल रही बधाई रक्सौल ,पूर्वी चंपारण नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ( इंडिया )के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुवे रक्सौल अनुमंडल के वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुशवाहा को बिहार प्रदेश का सह संयोजक नियुक्त किया है।बिपिन कुशवाहा पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही गांव के निवासी है।बिपिन कुशवाहा एनयूजे(आई) संगठन में लंबे समय से जुड़े है। वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे रहे है। वे एनयूजे(आई) के बैनर तले कई छोटे- बड़े कार्यक्रमो का आयोजन करते आये है ,जिसमे अंतराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम भी शामिल है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय का अनुभव है। एक निर्भीक वेवाक व बेदाग ...
जनगणना-2027 : एसडीओ मनीष कुमार ने रक्सौल में मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण

जनगणना-2027 : एसडीओ मनीष कुमार ने रक्सौल में मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रक्सौल प्रखंड के पंटोका पंचायत स्थित हाजमा टोला पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने प्रगणकों से सूचीकरण की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन तथा घर-घर सर्वेक्षण की विधि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्य में शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीओ मनीष कुमार ने कहा कि जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी आधार पर आगे की जनगणना प्रक्रिया संचालित की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रगणक पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने संबंधित अधिकार...
रक्सौल एयरपोर्ट पुनर्निर्माण की राह साफ:   टेंडर जारी, बिहार-नेपाल कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

रक्सौल एयरपोर्ट पुनर्निर्माण की राह साफ: टेंडर जारी, बिहार-नेपाल कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सांसद डॉ. संजय जायसवाल के प्रयासों को मिली सफलता, सीमावर्ती क्षेत्र में खुशी की लहर रक्सौल।(Vor desk)। वर्षों से बंद पड़े रक्सौल एयरपोर्ट के पुनर्निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। केंद्र और राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाते हुए एयरपोर्ट के नवनिर्माण के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी कर दिया है। इसकी आधिकारिक जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने इसे बिहार के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार द्वारा जारी टेंडर के तहत रक्सौल एयरपोर्ट के रनवे, टैक्सीवे, एप्रन तथा अन्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण एवं विस्तार की योजना तैयार की जाएगी। लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से रनवे को करीब 2360 मीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है। रनवे वि...
रक्सौल बीआरसी में बीआरपी योगेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, शिक्षकों ने कार्यशैली और योगदान को सराहा

रक्सौल बीआरसी में बीआरपी योगेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, शिक्षकों ने कार्यशैली और योगदान को सराहा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) रक्सौल के सभागार में मंगलवार को मध्याह्न भोजन योजना के निवर्तमान बीआरपी योगेश कुमार के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष छोटेलाल राय ने कहा कि योगेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि योगेश कुमार ने सिर्फ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन ही नहीं किया, बल्कि विद्यालयों में व्यवस्था सुधार और बच्चों के हित में कई सकारात्मक पहल भी कीं। प्रधान शिक्षक मुनेश राम ने कहा ...
वीरगंज से लापता दो बालिकाएं बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन से बरामद

वीरगंज से लापता दो बालिकाएं बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन से बरामद

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। पर्सा जिले के वीरगंज स्थित घड़िअर्वा क्षेत्र से पिछले दो दिनों से लापता दो बालिकाएं भारत के बिहार राज्य स्थित छपरा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर ली गईं। परिजनों ने इसकी पुष्टि करते हुए राहत जताई है। जानकारी के अनुसार अचानक संपर्कविहीन हुई नाव्या सहनी और आर्या गुप्ता के भारत पहुंचने की सूचना मिलने के बाद पर्सा-2 के सांसद सुशील साह कानू ने भारतीय पुलिस से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद भारतीय पुलिस ने छपरा रेलवे स्टेशन पर दोनों बालिकाओं को खोजकर अपने संरक्षण में लिया। बाद में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत भारतीय पुलिस ने दोनों बच्चियों को घड़िअर्वा के युवा नेता लखन गुप्ता तथा आर्या गुप्ता के चाचा लालबाबू कानु को सौंप दिया। इसके बाद दोनों बालिकाओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, स्थानीय लोगों ने...
नेपाल आने वाले पर्यटक वाहनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू,भारतीय पर्यटकों को अब घर बैठे मिलेगा अस्थायी परमिट!

नेपाल आने वाले पर्यटक वाहनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू,भारतीय पर्यटकों को अब घर बैठे मिलेगा अस्थायी परमिट!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल सरकार ने स्थलमार्ग के जरिए नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों तथा भारत के रास्ते प्रवेश करने वाले अन्य विदेशी पर्यटकों के लिए बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन वाहन पंजीकरण और राजस्व भुगतान सेवा शुरू कर दी है। अब विदेशी पर्यटक वाहनों को नेपाल प्रवेश के लिए भौतिक रूप से भंसार (कस्टम) कार्यालय पहुंचकर अस्थायी अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। अर्थ मंत्रालय के अंतर्गत भंसार विभाग द्वारा विकसित इस नई ऑनलाइन प्रणाली का शुभारंभ नेपाल के अर्थमंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने एक कार्यक्रम के दौरान किया। नई व्यवस्था लागू होने के बाद भारतीय पर्यटक और तीसरे देशों के पर्यटक अपने वाहन संबंधी विवरण ऑनलाइन भरकर घर बैठे ही राजस्व शुल्क जमा कर सकेंगे। अब तक नेपाल आने वाले विदेशी वाहनों को सीमा स्थित भंसार कार्यालय में पहुंचकर अस्थायी इजाजत पत्र लेना पड़ता था। यात्रा अवधि समाप्...
केरल में कांग्रेस गठबंधन की वापसी पर मोतिहारी कांग्रेस में उत्साह, केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

केरल में कांग्रेस गठबंधन की वापसी पर मोतिहारी कांग्रेस में उत्साह, केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की जीत और करीब दस वर्षों बाद सत्ता में वापसी को लेकर पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी में उत्साह का माहौल है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने इस जीत को पार्टी नेतृत्व की बेहतर रणनीति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम बताया है। जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड के पूर्व सांसद केसी वेणुगोपाल की रणनीतिक भूमिका के कारण कांग्रेस गठबंधन को ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, , भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पिछले पांच वर्षों तक लगातार जनसरोकारों और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर संघर्ष किया, जिसका प...
एसएसबी कैंप विस्तार की तैयारी तेज, 20 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए छह सदस्यीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

एसएसबी कैंप विस्तार की तैयारी तेज, 20 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए छह सदस्यीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में रक्सौल स्थित एसएसबी कैंप के विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को अतिरिक्त 20 एकड़ भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के तहत गठित छह सदस्यीय समिति ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर जमीन की किस्म निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की। निरीक्षण के दौरान रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार तथा पूर्वी चंपारण के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार एसएसबी कैंप के विस्तार के लिए लंबे समय से अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सीमा क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए संबंधित विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में जमीन की प्रकृति का आकलन करने के लिए समिति ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की। अधिकारियों ने यह निर्धारि...
रक्सौल: जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने की कवायद, अनुश्रवण समिति की बैठक में राशन कार्ड सुधार और e-KYC पर जोर

रक्सौल: जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने की कवायद, अनुश्रवण समिति की बैठक में राशन कार्ड सुधार और e-KYC पर जोर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जन वितरण प्रणाली (PDS) के पारदर्शी संचालन और राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 04 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार के नेतृत्व में रक्सौल अनुमंडल सभागार में आयोजित इस 'अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति' की बैठक में आपूर्ति विभाग से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभागीय समीक्षा और विचार-विमर्श बैठक के दौरान आपूर्ति विभाग के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) और लक्षित जन वितरण प्रणाली (TPDS) गोदामों के सहायक गोदाम प्रबंधकों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से खाद्यान्न के उठाव, ससमय वितरण, और लाभुकों की सुविधा पर चर्चा हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन वितरण प्रणाली के संचालन ...
रक्सौल: जन समस्याओं के समाधान के लिए 19 मई से शुरू होगा “सहयोग शिविर”, एसडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रक्सौल: जन समस्याओं के समाधान के लिए 19 मई से शुरू होगा “सहयोग शिविर”, एसडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन करने के लिए जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण और सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशानुसार रक्सौल अनुमंडल में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी पहल के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार, 04 मई 2026 को रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार के नेतृत्व में सभी विभागीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। ​अनुमंडल कार्यालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि "सहयोग शिविर" का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचाना और उनके आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को अनुमंडल की अलग-अलग चयनित पंचायतों में ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!