रक्सौल बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम: 13 वर्षीय किशोरी को तस्कर के चंगुल से कराया मुक्त
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47वीं वाहिनी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने सतर्कता का परिचय देते हुए एक नाबालिग लड़की को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया है। यह कार्रवाई रक्सौल के सिवान टोला स्थित एसएसबी चेक पोस्ट के पास उस समय हुई, जब एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर सीमा पार नेपाल ले जाने की फिराक में था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसएसबी के साथ प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) और स्वच्छ संस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पकड़े गए आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण के पालनवा थाना क्षेत्र निवासी चमन कुमार के रूप में हुई है, जबकि 13 वर्षीय पीड़ित किशोरी पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र की रहने वाली है।घटना के संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, आरोपी चमन कुमार पिछले छह महीनों से किशोरी के संपर्क में था। उनकी पहली मुलाकात...









