Monday, April 27

रक्सौल आसपास

रक्सौल के कॉंग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हतोत्साहित न हों,पार्टी ज्वाइन करने का मतलब टिकट कन्फर्मेशन नहीं होता: डॉ गौतम कुमार

रक्सौल के कॉंग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हतोत्साहित न हों,पार्टी ज्वाइन करने का मतलब टिकट कन्फर्मेशन नहीं होता: डॉ गौतम कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के कांग्रेस ज्वाइन करने से पार्टी में भी खलबली मची हुई है।इस बीच कांग्रेस नेता डा गौतम कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पार्टी ज्वाइन करने से टिकट कन्फर्म नहीं हो जाता।उन्होंने कहा कि रक्सौल में सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाहें फैलाई जा रही है कि आज नरकटिया विधानसभा से जदयू के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद का कॉंग्रेस ज्वाइनिंग के साथ टिकट कन्फर्म माना जा रहा है l पटना सदाकत आश्रम रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी में कार्य कर रहे कार्यकर्ता आज इस तरह की खबर को सुनकर हतोत्साहित है कि एनडीए का लोग अचानक आ कर टिकट ले लेगा।उन्होंने कहा कि यह तो कार्यकर्ताओं के भावनाओं से खिलवाड़ होगा।डॉ गौतम ने कहा कि पार्टी ज्वाइनिंग करना और टिकट लेना दोनों दो चीजें हैं।पार्टी में टिकट लेने क...
रक्सौल में विशालकाय अजगर को देख कर मची अफरा तफरी,वन विभाग की जगह नगर परिषद का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ फेल, नहर में गायब हो गया खतरनाक अजगर!

रक्सौल में विशालकाय अजगर को देख कर मची अफरा तफरी,वन विभाग की जगह नगर परिषद का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ फेल, नहर में गायब हो गया खतरनाक अजगर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में घोड़ासहन नहर के किनारे एक पेड़ पर मंगलवार को विशाल अजगर देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।यह घटना रक्सौल के कोइरियाटोला नहर चौक पर हुई।वन विभाग को सूचना दी गई,लेकिन,वह नहीं पहुंच सकी। जिससे यह पता नहीं चल सका कि वास्तव में वह अजगर ही है या कोई दूसरा सर्प।यह कौतूहल बन गया कि आखिर अजगर पेड़ पर कैसे जा पहुंचा।इस मामले में हो हल्ला नहीं होता और लापरवाही कायम रहती तो कई जाने जा सकती थी।यह अजगर करीब100केजी और 20फिट लंबा था। रेस्क्यू ऑपरेशन और घटना का विवरणस्थानीय लोगों ने अजगर को एक पेड़ पर लिपटा हुआ देखा, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पेड़ के नीचे चाय दुकानदार ने पहले देखा,उसके बाद भीड़ लग गई।लोग खतरों के बीच भी फोटो खींचने में जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि अजगर वाल्मीकि नगर के जंगलों से नहर के ...
एनडीए को बड़ा झटका:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने जद (यू) से दिया इस्तीफा,कांग्रेस में हुए शामिल!

एनडीए को बड़ा झटका:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने जद (यू) से दिया इस्तीफा,कांग्रेस में हुए शामिल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार के पूर्वी चंपारण में एनडीए को बड़ा झटका लगा है।पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने जद यू से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने मंगलवार को पार्टी के प्राथमिक सदस्य और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।दोपहर उन्होंने राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम कांग्रेस कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ले ली है।नवरात्री के अवसर पर बिहार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरू , बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र गुप्ता के समक्ष उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।सदस्यता लेने के बाद मुलाकात में राज्यसभा सदस्य सह पूर्व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और लोकसभा सदस्य पप्पू यादव ने भी श्री प्रसाद को शुभकामनाएं दी। यह इस्तीफा इसलिए भी चर्चा में आ गया क्योंकि,मुख्यमंत्री नीत...
जोर पकड़ रहा है रक्सौल को जिला बनाने की मांग,मुख्यमंत्री से है उम्मीद,क्योंकि,उन्होंने पहले भी दिया था आश्वासन!

जोर पकड़ रहा है रक्सौल को जिला बनाने की मांग,मुख्यमंत्री से है उम्मीद,क्योंकि,उन्होंने पहले भी दिया था आश्वासन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।विधान सभा चुनाव में यह मुद्दा गर्म हो गया है।पूछा जा रहा है कि क्या हुआ तेरा वादा,वो कसम वो इरादा..?पूर्व में जन प्रतिनिधियों ने जिला बनवाने का वायदा तो जरूर किया,लेकिन,पूरा नहीं हुआ।लेकिन, रक्सौल वासियों ने जिला की उम्मीद नहीं छोड़ी है।नारा दिया गया है कि जो रक्सौल को जिला बनाने का बात करेगा वही रक्सौल पर राज करेगा।इसको ले कर कई बार बिहार मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।लोक सभा चुनाव के समय भेलाही में आयोजित चुनावी सभा में भी ज्ञापन सौप कर जोर शोर से मांग किया गया था कि रक्सौल को जिला बनाया जाए।जिस पर मुख्य मंत्री ने इशारों में सकारात्मक संकेत दिए।स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल शहर काफी विकसित शहर है।जिला बनने की सभी ...
रक्सौल में अब तक पांच स्वास्थ्य संस्थान सील,न्यू आबदा से शिफ्ट किए गए सात मरीजों को अनुमंडल अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज!

रक्सौल में अब तक पांच स्वास्थ्य संस्थान सील,न्यू आबदा से शिफ्ट किए गए सात मरीजों को अनुमंडल अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल में फर्जी डॉक्टरों और अवैध क्लिनिक के खिलाफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की करवाई में अब तक कुल पांच अवैध स्वास्थ्य संस्थानों को सील कर दिया है, जिनमें शांति सेवा सदन, सनराइज हेल्थ केयर एंड चैरिटेबल अस्पताल, न्यू आबदा नर्सिंग होम, स्काई हॉस्पिटल और एसएलएम हॉस्पिटल शामिल हैं। न्यू आबदा नर्सिंग होम पर कार्रवाई के दौरान वहां भर्ती सात मरीजों को अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जिन्हें सोमवार को छुट्टी दे दी गई। इन मरीजों में तीन बच्चेदानी, दो अपेंडिक्स, एक हर्निया और एक पित्त की थैली के मरीज शामिल थे।मेडिकल ऑफिसर डा विजय कुमार और विशाल कुमार उत्तम के देख रेख में इनका जांच- इलाज हुआ। अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन ने बताया कि मरीजों की स्थिति सामान्य थी और ड्रेसिंग के बाद सभी मरीजों का स्वास्थ्य ठीक पाया गया।जरूरी दवा दे कर उन्हें डिस...
रक्सौल में 20 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार

रक्सौल में 20 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में पुलिस टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर हरैया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 20 बोतल प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष किसन पासवान ने बताया कि पुलिस टीम ने डंकन अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका। तलाशी के दौरान, तुमड़िया टोला निवासी उत्तम गिरि और अमर पटेल के पास से ये प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं, जिन्हें वे कहीं डिलीवर करने जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ...
तीन वर्षों से गैरकानूनी रूप से बिना वीजा के भारत में रह रहा सूडानी नागरिक रक्सौल बोर्डर से गिरफ्तार, नेपाल जाने के दौरान आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ा!

तीन वर्षों से गैरकानूनी रूप से बिना वीजा के भारत में रह रहा सूडानी नागरिक रक्सौल बोर्डर से गिरफ्तार, नेपाल जाने के दौरान आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर के रक्सौल में विदेशी घुसपैठ के मामले में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।सोमवार को एक सूडानी नागरिक मुर्तदा कमल हामिद मोहम्मद को भारत में गैर-कानूनी रूप से रहने के आरोप में पकड़ा गया है। यह व्यक्ति बिना वैध वीजा के भारत में पिछले तीन वर्षों से रह रहा था और उसका पासपोर्ट संख्या पी 09193792 ,जिसकी वैधता 21मार्च 2022से 20मार्च2032 तक है,में कोई वैध वीजा या भारत आगमन का इमिग्रेशन स्टाम्प नहीं था। मूर्तदा सोमवार को शाम पांच बजे नेपाल के लिए डीपार्चर क्लियरेंस के लिए रक्सौल स्थित आव्रजन कार्यालय पहुंचा,जहां जांच में सारा मामला सामने आया और आव्रजन अधिकारियों ने नियंत्रण में ले लिया। मुर्तदा कमल हामिद मोहम्मद वर्ष 2018 से भारत में था और उसने Starex University, Gurugram में BCA की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर प्रवेश किया था। उसका वीजा 20 दिसंबर 2022 तक वै...
नवरात्र के घटस्थापन पर गहवा माई मंदिर से पहली बार निकली भव्य ‘चुनरी यात्रा’,जय माता दी के नारे से गूंजा वीरगंज!

नवरात्र के घटस्थापन पर गहवा माई मंदिर से पहली बार निकली भव्य ‘चुनरी यात्रा’,जय माता दी के नारे से गूंजा वीरगंज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।नवरात्र की शुरुआत के साथ ही नेपाल के वीरगंज में एक अनोखी पहल हुई।पहली बार नवदुर्गा भवानी की 'चुनरी यात्रा' निकाली गई। यह यात्रा सोमवार को घटस्थापना के दिन आयोजित की गई थी।वीरगंज के माईस्थान में स्थित गहवामाई मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में 1500 से अधिक महिला भक्तजन शामिल हुईं। इन महिलाओं ने मिलकर 1सौ 51मीटर लंबी नवदुर्गा भवानी की चुनरी को उठाया और पूरे शहर में माता के जय घोष और भक्ति गीतों के बीच नगर परिक्रमा की। यह 'चुनरी यात्रा' विश्व हिन्दू परिषद नेपाल द्वारा आयोजित की गई थी। नगर परिक्रमा के बाद, यह यात्रा वापस मंदिर प्रांगण में पहुंची, जहाँ विशेष पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन हुआ। विश्व हिन्दू परिषद वीरगन्ज महानगर समिति के सचिव दीपेन्द्र कुमार सर्राफ ने बताया कि दशहरा के दौरान नवदुर्गा को चढ़ाई जाने वाली चुनरी की ऐसी यात्रा नेपाल में पहली बार न...
प्रेम जाल में फंसा नाबालिग लड़की को काठमांडू ले जा रहा था युवक, रक्सौल बॉर्डर पर जांच में बिगड़ गया खेल!

प्रेम जाल में फंसा नाबालिग लड़की को काठमांडू ले जा रहा था युवक, रक्सौल बॉर्डर पर जांच में बिगड़ गया खेल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) । रक्सौल में एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति और नाबालिग लड़की को मैत्री ब्रिज के पास से अभिरक्षा में लिया है। यह घटना उस समय हुई जब दोनों भारत से नेपाल जा रहे थे।मामला मानव तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति नाबालिग लड़की को काठमांडू ले जाने की तैयारी में था, जहां वह अपने दोस्तों के पास उसे छोड़ने वाला था। नाबालिग लड़की ने बताया कि व्यक्ति ने उससे शादी करने और अच्छा जीवन जीने का वादा किया था, लेकिन वास्तव में वह उसका यौन शोषण करने की कोशिश कर रहा था। उसने स्वीकार किया कि कुछ महीने पहले स्कूल जाने के क्रम में व्यक्ति ने उससे दोस्ती की थी। काठमांडू ले जा कर जाकर मुझसे शादी करने की बात कही थी। आरोपी युवक के पास से विभिन्न कंपनियों के कई टूटे हुए सिम कार्ड बरामद हुए, लेकिन जब उससे पूछ...
रक्सौल में शारदीय नवरात्र पर पूजा अर्चना की होड़, काली मंदिर में501कलश की स्थापना!

रक्सौल में शारदीय नवरात्र पर पूजा अर्चना की होड़, काली मंदिर में501कलश की स्थापना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल सहित सीमा क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूजा अर्चना का माहौल रहा।घर घर देवी पूजा की शुरुआत हुई।इस बीच रक्सौल के प्रसिद्ध काली मंदिर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष 501 कलश की स्थापना की गई है, जो तांत्रिक विधि से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए की जाती है। मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में हर दिन सुबह और शाम भस्म आरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। मंदिर के पीठाधीश्वर सेवक संजय नाथ ने बताया कि महा सप्तमी के दिन मां दस मुखी काली का महा स्नान और महा आरती की जाएगी, साथ ही काल भैरव की विशेष पूजा भी संपन्न होगी। इस अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति ने...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!