रक्सौल:नहर में गिरी फोर व्हीलर,पत्रकार रेयाज आलम लड्डू की मौत,अन्य चार घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी!
रक्सौल ।(Vor desk)।नगर परिषद क्षेत्र के त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास बुधवार की रात्रि हुई बड़ी सड़क दुर्घटना में एक पत्रकार रेयाज आलम लड्डू की मौत हो गई है।वहीं,चार लोग घायल हैं,जिसमे दो की हालत नाजुक बनी हुई है।सभी रामगढ़वा के है।
मिली जानकारी के मुताबिक,आदापुर की ओर से बारात से लौट रही चार पहिया हादसे का शिकार हो गई।अचानक असंतुलित होने पर रेलिंग तोड़ते हुए वाहन घोड़ासहन नहर में देर रात्रि जा गिरी। चार पहिया वाहन का नंबर BRO5PB5976 है।चर्चा है कि चार पहिया वाहन थार है,हालाकि,वाहन के उल्टा होने और नहर में पानी होने के कारण सही जानकारी नहीं मिल पाई है।
https://youtu.be/idYBv3nu0Gk
वाहन में सवार सभी 5 लोगों को स्थानीय युवकों ने निकाला।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।करीब आधा घंटा देरी से पुलिस टीम पहुंची।रेस्क्यू ऑपरेशन में विलंब के बीच एक युवक की मौत हो गई।मृतक की ...









