रक्सौल से वीरगंज तक ‘शिक्षा सेतु’ की 37 वर्षीय साधना: प्रो० किरण बाला की विदाई और निःशुल्क शिक्षण का संकल्प!
वीरगंज (नेपाल)।(Vor desk)। रक्सौल से वीरगंज तक का सफर केवल भौगोलिक सीमा पार करना नहीं था, बल्कि एक ऐसी शैक्षणिक विरासत बुनना था जिसने भारत-नेपाल मैत्री को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया। ठाकुर राम बहुमुखी क्याम्पस की प्रतिष्ठित वनस्पति विज्ञान विशेषज्ञ प्रो० (डा०) किरण बाला ने 37 वर्षों की गरिमामयी सेवा के बाद शनिवार को सेवानिवृत्ति ली। संयोग से उनका जन्म दिन भी था।इसलिए सिद्धार्थ दियालु होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह खास बन गया। शुभकामनाओं के बीच इस ऐतिहासिक और भव्य समरोह में उन्होंने घोषणा की कि शिक्षक कभी 'रिटायर्ड' नहीं होता, इसलिए वे अपनी अगली पारी विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए समर्पित करेंगी।
स्वर्ण पदक विजेता प्रो० बाला ने भावुक होते हुए याद किया कि वे मात्र एक वर्ष के लिए बतौर 'गेस्ट टीचर' वीरगंज आई थीं, लेकिन यहाँ के विद्यार्थियों के प्रेम और अनुशासन ने उन...









