रक्सौल में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, प्रभात फेरी निकाल कर नशामुक्त और शिक्षित समाज का लिया गया संकल्प
रक्सौल। (VOR Desk)
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को सीमावर्ती शहर रक्सौल में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष अंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में आयोजित इस मुख्य समारोह में समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई, जिसका नेतृत्व मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किया। इस दौरान पूरे शहर का भ्रमण करते हुए लोगों ने बाबा साहेब के जयघोष किए और समाज को कुरीतियों से मुक्त करने का संदेश दिया।
प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंच के संस्थापक मुनेश राम ने बाबा साहेब के संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में संविधान की रचना कर शोषितों, ...









