रक्सौल नगर परिषद के कड़े तेवर: रेलवे रोड स्थित ‘अवैध’ होटल और मॉल निर्माण पर नोटिस देने का प्रस्ताव पारित
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित नगर परिषद कार्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में रेलवे द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर जमकर हंगामा हुआ और प्रशासन ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 6 स्थित बैंक रोड के पास रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण का मुद्दा छाया रहा। बोर्ड के सदस्यों ने रेलवे द्वारा वहां बनाए जा रहे होटल और मॉल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे पूरी तरह नियम विरुद्ध करार दिया। सदन ने एक सुर में कहा कि यह निर्माण कार्य बिहार नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बैठक का संचालन कर रहे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि बोर्ड के सदस्यों की गंभीर आपत्त...









