मिशन ‘शांतिपूर्ण मतदान’:आज आधी रात से भारत-नेपाल सीमा चार दिनों के लिए होगी सील, गृह मंत्री और सहायक चुनाव आयुक्त ने किया दौरा!
रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में लोकतंत्र के महापर्व 'प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन' की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगामी 5 मार्च (फागुन 21) को होने वाले मतदान को निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए पर्सा जिला प्रशासन ने आज (2 मार्च) की आधी रात से 5 मार्च की आधी रात तक इंडो-नेपाल बॉर्डर को पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी किया है।
गृह मंत्री और सहायक चुनाव आयुक्त ने किया सीमा क्षेत्र का दौरा
चुनाव की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने वीरगंज परसा,बारा,रौतहट का दौरा किया ।इस क्रम में गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित 'निर्वाचन सुरक्षा: वर्तमान अवस्था, चुनौती और समाधान' विषयक उच्च स्तरीय बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि देश में मतदान ...









