रक्सौल के लाल ने बढ़ाया मान: मनु कुमार का इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के नागा रोड (वार्ड संख्या-11) निवासी रामाशंकर प्रसाद कानू एवं रेणु देवी के ज्येष्ठ पुत्र मनु कुमार ने अपनी मेहनत और मेधा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। मनु कुमार का चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन खुफिया विभाग (Intelligence Bureau) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO/Executive) (ED)के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में उत्सव का माहौल है, बल्कि रक्सौल का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
अथक प्रयास और शैक्षणिक सफर
वर्ष 2024 की प्रतिष्ठित आईबी (IB) परीक्षा के फाइनल परिणाम में मनु कुमार (रोल नंबर–209519302984) ने सफलता का परचम लहराया है। उनकी सफलता की नींव उनके रक्सौल स्थित प्रारंभिक वर्षों में ही पड़ गई थी। उन्होंने दसवीं और बारहवीं की शिक्षा कानपुर के जी.एस.ई. कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के ल...









