Friday, July 31

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल: गोरखा में मनोकामना मंदिर दर्शन से लौट रही माइक्रो बस दुर्घटनाग्रस्त, सात भारतीय तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

नेपाल: गोरखा में मनोकामना मंदिर दर्शन से लौट रही माइक्रो बस दुर्घटनाग्रस्त, सात भारतीय तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पड़ोसी देश नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार को हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की जान चली गई। मनोकामना मंदिर के दर्शन कर लौट रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रो बस (बागमती प्रदेश 006 ख 8430) अनियंत्रित होकर शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका-3 स्थित कनटार के समीप सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ​पुलिस निरीक्षक राजन लम्साल के अनुसार, बस में चालक और सह-चालक सहित कुल 16लोग सवार थे। हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जो सभी भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। वहीं, 9अन्य घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर भरतपुर मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि बस का चालक और सह-चालक नेपाली नागरिक हैं। जो वर्तमान में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती बताए गए हैं।आशंका है कि ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई। चालक को नए रूट ...
रक्सौल में पुलिस पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन: नए थानाध्यक्ष का भव्य स्वागत और निवर्तमान प्रभारी की भावभीनी विदाई

रक्सौल में पुलिस पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन: नए थानाध्यक्ष का भव्य स्वागत और निवर्तमान प्रभारी की भावभीनी विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। के स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एक भव्य नागरिक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस कार्यक्रम के दौरान नवपदस्थापित थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने हेमंत सिंह को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और रक्सौल में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई। वहीं, स्थानांतरित थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को भावभीनी विदाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ​समारोह के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गय...
पलनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सौनाहा गांव से 860 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सौनाहा गांव से 860 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलनवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रक्सौल प्रखंड के पलनवा थाना अंतर्गत सौनाहा गांव में छापेमारी कर 860 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई एसडीपीओ मनीष आनंद और पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सौनाहा गांव निवासी बजरंगी कुमार के घर पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 860 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बजरंगी कुमार को हिरासत में ले लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। ​नेपाल से तस्करी कर घर से होता था धंधा पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार ...
आईसीपी रक्सौल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: 150 से अधिक कर्मियों व ट्रक चालकों की हुई जाँच

आईसीपी रक्सौल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: 150 से अधिक कर्मियों व ट्रक चालकों की हुई जाँच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) परिसर में सामाजिक सरोकारों के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में आईसीपी से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मियों और बड़ी संख्या में ट्रक चालकों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 150 से अधिक लोगों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्रुप की जाँच की गई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। ​इस मानवीय पहल पर प्रकाश डालते हुए आईसीपी रक्सौल के प्रबंधक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि आईसीपी का उद्देश्य केवल आयात-निर्यात की सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक ...
मुजफ्फरपुर से आई अन्वेषण ब्यूरो और वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने रक्सौल में ‘मुस्कान मेटल उद्योग’ पर छापेमारी ,जांच जारी

मुजफ्फरपुर से आई अन्वेषण ब्यूरो और वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने रक्सौल में ‘मुस्कान मेटल उद्योग’ पर छापेमारी ,जांच जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर के आश्रम रोड स्थित 'मुस्कान मेटल उद्योग' नामक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर शुक्रवार की देर शाम अन्वेषण ब्यूरो और वाणिज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। प्रमंडल अन्वेषण ब्यूरो (तिरहुत प्रमंडल) और वाणिज्य कर विभाग, रक्सौल अंचल की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर पूरे व्यापारिक जगत में खलबली मचा दी है। ​डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में जांच ​मुजफ्फरपुर से विशेष रूप से आई इस टीम का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर स्तर के अधिकारी संदीप तेतरवे कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुमार द्वारा संचालित यह एक जॉइंट फर्म है, जिसके तहत कपड़ा, मोटर पार्ट्स और स्पेयर पार्ट्स का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। यह प्रतिष्ठान मुख्य रूप से नेपाल एक्सपोर्ट का कार्य भी करता है। ​दस्तावेजों और स्टॉक की गहन पड़ताल​छापेमारी के दौरान टीम ने प्रतिष्ठान में प्रवेश करते ही सभी खरीद-बिक्री के दस्...
रक्सौल: बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का हुआ उद्घाटन, बुजुर्गों व दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत

रक्सौल: बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का हुआ उद्घाटन, बुजुर्गों व दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। गुरुवार को बुनियाद केंद्र, रक्सौल में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का शुभारंभ बुनियाद केंद्र के प्रबंधक जिष्णु नाथ तिवारी और कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रतिनिधि जटा शंकर प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। ​समेकित सेवा प्रदाता के रूप में विकसित होगा बुनियाद केंद्र प्रबंधक जिष्णु नाथ तिवारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बुनियाद केंद्र को एक 'समेकित सेवा प्रदाता केंद्र' के रूप में स्थापित करना है। इसके माध्यम से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा सीधे यहीं उपलब्ध होगी। ​उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज कल्याण की सूचीबद्ध सेवाओं के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क रहेगा, जबकि अन्य चुनिंदा सेवाओं के...
रक्सौल पीएचसी में हुई बैठक, शत-प्रतिशत टीकाकरण और संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूर्ण करने का दिया गया निर्देश

रक्सौल पीएचसी में हुई बैठक, शत-प्रतिशत टीकाकरण और संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूर्ण करने का दिया गया निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। ​रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं को धार देने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जच्चा-बच्चा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 'होम डिलीवरी' (घर पर प्रसव) को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि घर पर प्रसव न केवल असुरक्षित है, बल्कि यह मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को बढ़ाने वाला सबसे बड़ा कारण है, जिसे हर हाल में शून्य पर लाना है। ​लक्ष्यों की प्राप्ति पर ज़ोर ​वित्तीय वर्ष के अंतिम पड़ाव को देखते हुए बैठक में लंबित स्वास्थ्य लक्ष्यों को समय रहते पूरा करने पर मंथन किया गया। डॉ. कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे और 'ड्यू लिस्ट' को तत्काल...
मधेश की राजनीति में भू-आंधी: प्रो. भाग्य नाथ गुप्ता ने सरकार और नेतृत्व पर साधा निशाना

मधेश की राजनीति में भू-आंधी: प्रो. भाग्य नाथ गुप्ता ने सरकार और नेतृत्व पर साधा निशाना

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल की राजनीति में मधेश का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मधेशी जनाधिकार फोरम (मधेश) के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. भाग्य नाथ गुप्ता ने पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद वर्तमान मधेशी नेतृत्व, नेपाली सरकार और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनके अनुसार मधेश की राजनीति वर्तमान में एक ऐसी ढलान पर है जहाँ सरकार से हक-अधिकार की उम्मीदें 'कौवे के लिए बेल के पकने' जैसी निरर्थक साबित हो रही हैं। प्रो. गुप्ता का मानना है कि काठमांडू की सत्ताधारी पार्टियाँ मधेश की बुनियादी समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं, जिससे आम जनता का मोहभंग अब गहरे आक्रोश में बदल चुका है। मधेशी समाज को लगातार हाशिए पर रखे जाने से उत्पन्न यह स्थिति भविष्य के लिए सुखद संकेत नहीं है। ​नेपाल की बदलती विदेश नीति और भू-राजनीतिक घेराबंदी पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रो. गुप्ता ने इस...
आईटी निवेश और प्रवासी पूंजी को प्रोत्साहन के लिए नई नीति लाएगा राष्ट्र बैंक: गवर्नर डॉ. बिश्वनाथ पौडेल

आईटी निवेश और प्रवासी पूंजी को प्रोत्साहन के लिए नई नीति लाएगा राष्ट्र बैंक: गवर्नर डॉ. बिश्वनाथ पौडेल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)। बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की 50वीं वार्षिक साधारण सभा में नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर डॉ. बिश्वनाथ पौडेल ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र बैंक एक ऐसे अनुकूल वातावरण के निर्माण की तैयारी कर रहा है, जिससे नेपाली आईटी कंपनियां विदेशी बाजारों में निवेश कर सकें। ​गवर्नर पौडेल ने विशेष रूप से विदेश में कार्यरत नेपाली नागरिकों की आय को लेकर नई योजना साझा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पड़ोसी देशों ने प्रवासियों के निवेश के लिए विशेष नीतियां बनाई हैं, उसी तर्ज पर नेपाल में भी ऐसी व्यवस्था लाई जा रही है ताकि प्रवासी अपनी मेहनत की कमाई को देश में सुरक्षित निवेश कर सकें। उन्होंने निजी क्षेत्र को देश के आर्थिक विकास की धुरी बताते हुए कहा कि उद्योगपतियों और व्यापारियों क...
एसएसबी 47वीं वाहिनी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के प्रति प्रेरित करने का संदेश

एसएसबी 47वीं वाहिनी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के प्रति प्रेरित करने का संदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी के रक्सौल मुख्यालय प्रांगण में गुरुवार को सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडेंट संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त बनाना है। साथ ही खेल भावना का विकास कर युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। ​इस प्रतियोगिता में वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली झुमका वॉलीबॉल टीम (ग्राम-सिकटा) और महादेवा/गम्हरिया की टीम ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद झुमका वॉलीबॉल टीम (ग्राम-सिकटा) ने 4-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर कमांडेंट संजय पाण्डेय ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की और द...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!