रक्सौल में एलपीजी गैस आपूर्ति का औचक निरीक्षण: इंडेन गैस की बुकिंग सर्वर फेल होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें
रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने रक्सौल स्थित विभिन्न एलपीजी गैस वितरकों के कार्यालयों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आपूर्ति व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण में शामिल अधिकारियों में रक्सौल के सहायक अनुमंडल पदाधिकारी (AdSO), रक्सौल और आदापुर के एमओ (MO) तथा रक्सौल थाना के प्रतिनिधि शामिल रहे।
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि भारत गैस और एचपी गैस के बुकिंग सर्वर में किसी भी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या नहीं है और इन कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से होम डिलीवरी की जा रही है। साथ ही, इन डिस्ट्रीब्यूटरों को प्लांट से सिलेंडर की आपूर्ति भी पूर्व की भांति ही हो रही है।
निरीक्षण में सबसे बड़ी समस्या इंडेन गैस वितरकों के स्तर पर सामने आई। अधिकारियों ने पाया कि इंडेन का बुकिंग सर...









