रक्सौल-पटना इंटरसिटी बहाल करने की मांग: रेल मंत्रालय को भेजा गया प्रतिवेदन, मोतिहारी के रास्ते नई ट्रेन चलाने पर जोर
रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्र के रेल यात्रियों की बढ़ती परेशानियों और 'लाइफलाइन' मानी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन के बंद होने से उपजे आक्रोश के बीच, रेल मंत्रालय से एक नई ट्रेन शुरू करने की मांग की गई है। सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय को एक विस्तृत प्रतिवेदन भेजकर रक्सौल से दानापुर के लिए वाया मोतिहारी एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने का आग्रह किया है।
डॉ. शलभ ने अपने प्रतिवेदन में तकनीकी बदलावों के कारण आम जनता को हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा स्लिप कोच की व्यवस्था समाप्त किए जाने के निर्देश के बाद रक्सौल-पाटलिपुत्र इंटरसिटी (15202/01) को बंद कर दिया गया था। इसके विकल्प के रूप में सीतामढ़ी होकर चलने वाली रक्सौल-दानापुर मेमू एक्सप्रेस (15515/16) शुरू की गई। लेकिन...









