रक्सौल के नए एसडीएम बने नागमणि कुमार वर्मा, आईआईटी इंजीनियर और शिक्षक के रूप में भी दे चुके हैं योगदान!
पहले ही प्रयास में BPSC में हासिल की थी 22वीं रैंक, IIT इंजीनियर से शिक्षक और फिर बने प्रशासनिक अधिकारी
रक्सौल। (VoR डेस्क)बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत नागमणि कुमार वर्मा को रक्सौल का नया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। वे वर्तमान में जमुई में वरीय उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत थे। अपनी मेधा, संघर्ष और सादगीपूर्ण जीवनशैली के कारण नागमणि की पहचान एक प्रेरणादायी अधिकारी के रूप में रही है।
नवादा के रहने वाले हैं नागमणि
बिहार के नवादा जिले के रामनगर निवासी नागमणि कुमार वर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक बृजनंदन प्रसाद के छोटे पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2023 की बीपीएससी परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण करते हुए 22वीं रैंक प्राप्त की थी। उस वर्ष नवादा जिले से टॉप-25 में स्थान बनाने वाले वे एकमात्र अभ्यर्थी थे।
स्कूल से लेकर IIT तक शानदार शैक्षणिक सफर
नागम...









