Monday, July 27

नेपाल

वीरगंज के स्पा सेंटरों में ‘मसाज’ की आड़ में अनैतिक खेल, दो केंद्रों से नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू; भारतीय पर्यटक मुख्य टारगेट

वीरगंज के स्पा सेंटरों में ‘मसाज’ की आड़ में अनैतिक खेल, दो केंद्रों से नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू; भारतीय पर्यटक मुख्य टारगेट

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज (इंडो-नेपाल बॉर्डर)(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रमुख व्यापारिक केंद्र वीरगंज में स्पा और मसाज पार्लरों के नाम पर चल रहे अनैतिक गतिविधियों के साम्राज्य पर प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। वीरगंज महानगरपालिका और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष 'सर्च ऑपरेशन' चला कर कई खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो स्पा सेंटरों से नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नियोजित किया गया था। इस खुलासे के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित दर्जनों स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया है। ​कस्टम जोन बना संदिग्ध गतिविधियों का 'हब' ​खुफिया सूचनाओं और स्थानीय नागरिकों की निरंतर मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन सेंटरों ने सीमावर्ती भन्सार (कस्ट...
नेपाल के पर्वतारोहियों ने 5630 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया लायन्स और नेपाल का ध्वज, नाम रखा ‘मेलविन जोन्स शिखर’

नेपाल के पर्वतारोहियों ने 5630 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया लायन्स और नेपाल का ध्वज, नाम रखा ‘मेलविन जोन्स शिखर’

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/बीरगंज।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था 'लायंस क्लब्स इंटरनेशनल' के इतिहास में नेपाल के लायन सदस्यों ने एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। संस्था के संस्थापक लायन मेलविन जोन्स की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए नेपाल के लायंस ने हिमालय की एक 5630 मीटर ऊंची अनाम चोटी का सफल आरोहण कर वहां लायन्स अंतरराष्ट्रीय ध्वज और नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। इस साहसिक अभियान के साथ ही इस चोटी का नाम आधिकारिक रूप से 'मेलविन जोन्स शिखर' नामांकित कर विश्व भर के लायन सदस्यों के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की गई है। ​लायन जिम्बा जगम्बू शेर्पा के कुशल आयोजन में संपन्न हुए इस अभियान को अनुभवी पर्वतारोही लायन दबाब क्षेत्री शेर्पा और लायन फुर्वा क्षेत्री शेर्पा ने अंजाम दिया। दुर्गम पहाड़ियों और शून्य से नीचे के तापमान के बीच इन पर्वतारोहियों ने शिखर पर पहुंचकर मानव...
नेपाल के ‘100 रुपये नियम’ पर भारत का जवाब, अब बिहार सीमा पर आम लोगों को नहीं होगी दिक्कत

नेपाल के ‘100 रुपये नियम’ पर भारत का जवाब, अब बिहार सीमा पर आम लोगों को नहीं होगी दिक्कत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नई दिल्ली।(Vor desk)।नेपाल में लागू किए गए ‘100 नेपाली रुपये से अधिक सामान पर कस्टम ड्यूटी’ नियम को लेकर अब भारत की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ गई है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह कदम नेपाल सरकार द्वारा पहले से मौजूद नियमों को सख्ती से लागू करने का हिस्सा है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को इस बात की जानकारी है कि नेपाल प्रशासन सीमा पार आने-जाने वाले यात्रियों पर ड्यूटी से जुड़े नियम लागू कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नेपाल का उद्देश्य अनौपचारिक व्यापार और तस्करी पर नियंत्रण करना है।हालांकि, भारत ने यह भी संकेत दिया कि नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार निजी उपयोग के लिए सामान ले जाने वाले आम नागरिकों को परेशान नहीं किया जाएगा। इससे खासकर बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सीमावर्ती जीवन पर असर ...
मधेश की अस्मिता और सत्ता के षड्यंत्र:विद्रोह भड़काने की गहरी चाल है बालेंद्र सरकार की कस्टम टैक्स नीति!

मधेश की अस्मिता और सत्ता के षड्यंत्र:विद्रोह भड़काने की गहरी चाल है बालेंद्र सरकार की कस्टम टैक्स नीति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​लेखक: भाग्यनाथ प्रसाद गुप्ता वीरगंज (नेपाल)।नेपाल की वर्तमान राजनीति एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहाँ राष्ट्रवाद के नाम पर मधेशी जनमानस को प्रताड़ित करने का एक नया सिलसिला शुरू हुआ है। रास्वपा और बालेन सरकार का ताजा फरमान, जिसमें भारत से 100 रुपये से अधिक मूल्य की उपभोग्य वस्तुओं को लाने पर भारी सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) लगाने का प्रावधान है, महज एक आर्थिक निर्णय नहीं है। यह मधेश की जनता को आर्थिक रूप से पंगु बनाने और उनमें विद्रोह की भावना भड़काने की एक गहरी साजिश प्रतीत होती है। ​ऐसा लगता है कि नेपाल को 'भू-राजनीतिक अखाड़ा' बनाने की रणनीति पर काम चल रहा है। संसद से एमसीसी (MCC) पारित कराना इसी श्रृंखला की पहली कड़ी थी, जिसने राष्ट्र को परोक्ष रूप से बंधक बना दिया है। अब दूसरी और तीसरी रणनीति के तहत, नेपाल की भूमि का उपयोग अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के हितों साधने के लिए किए जाने...
नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग कनेक्शन पर घमासान!

नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग कनेक्शन पर घमासान!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जीरो टॉलरेंस’ और ‘राइट टू रिकॉल’ की मांग के बीच सियासी हलचल तेज! काठमांडू।(Vor desk)।नेपाल की सियासत में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह कदम बिजनेसमैन दीपक भट्टा के साथ कथित संबंधों को लेकर उठे विवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के बीच सामने आया है। नेपाली मीडिया के अनुसार, भट्टा के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी है। इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार को बने अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है। 5 मार्च को हुए चुनाव के बाद 8 मार्च को परिणाम घोषित हुए थे और 27 मार्च को शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार बनने के एक महीने के भीतर दूसरा इस्तीफा प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व में बनी सरकार के गठन के बाद यह दूसरा बड़ा इस्तीफा है। इससे पहले श्रमिक मंत्री दीपक ...
नेपाल:अवैध कट्टा और मोबाइल के साथ एक भारतीय युवक गिरफ्तार

नेपाल:अवैध कट्टा और मोबाइल के साथ एक भारतीय युवक गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​ रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के रौतहट जिले की बौधिमाई नगरपालिका से पुलिस ने एक अवैध कटुवा कट्टा (देशी पिस्तौल) और मोबाइल फोन के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भारत के बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण जिले के मौवाह ग्राम पंचायत चनरमन टोला निवासी  सूर्य कुमार दास (20)के रूप में हुई है। जिला पुलिस कार्यालय रौतहट के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर तैनात पुलिस टीम ने उसे बौधिमाई नगरपालिका वार्ड नंबर 7 स्थित बंकुल के एक ईंट भट्ठे के पास से पकड़ा। ​सोमवार शाम करीब 6:30 बजे संदिग्ध अवस्था में पाए गए दास की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक थान कटुवा कट्टा बरामद हुआ, जिसे उसने अपनी पैंट के भीतर छिपाकर रखा था। पिस्तौल के अलावा उसके पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल और दो भारतीय सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। रौतहट जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं डी...
भारत से ₹100 से अधिक के सामान पर भन्सार शुल्क के खिलाफ वीरगंज बॉर्डर पर जनअधिकार पार्टी का जोरदार धरना प्रदर्शन

भारत से ₹100 से अधिक के सामान पर भन्सार शुल्क के खिलाफ वीरगंज बॉर्डर पर जनअधिकार पार्टी का जोरदार धरना प्रदर्शन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रोटी-बेटी के रिश्तों पर प्रहार और मधेशियों के उत्पीड़न का लगाया आरोप; डीआईजी मधेश प्रदेश ने पुलिस को दी संयम बरतने की हिदायत ​रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk), 19अप्रैल।नेपाल सरकार द्वारा भारत से आने वाले 100 रुपये से अधिक मूल्य के निजी सामान पर अनिवार्य भन्सार शुल्क (सीमा शुल्क) लगाने और उसकी कड़ाई से वसूली के फैसले के खिलाफ सीमावर्ती क्षेत्रों में आक्रोश चरम पर है। इसी क्रम में, रविवार को जनअधिकार पार्टी ने वीरगंज स्थित नेपाल के प्रवेश द्वार 'शंकराचार्य गेट' पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष डॉ. शरदसिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर धरना दिया, जिससे सीमा पर आवागमन बाधित हुआ। ​धरना स्थल पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. शरदसिंह यादव ने सरकार की इस नीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महज राजस्व वसूली के नाम पर नेपाल और भारत के ब...
वीरगंज में मेगा बुलडोजर एक्शन: 13 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1200 घर व 29 सरकारी भवन ध्वस्त

वीरगंज में मेगा बुलडोजर एक्शन: 13 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1200 घर व 29 सरकारी भवन ध्वस्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विकास की राह में उजड़े सैकड़ों परिवार, विरोध पर लाठीचार्ज; पुनर्वास व मुआवजे पर उठे सवालवीरगंज। (नेपाल)।(Vor desk). 19अप्रैल 2026नेपाल की आर्थिक राजधानी वीरगंज में रविवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, जिसने एक ओर वर्षों से लंबित सड़क चौड़ीकरण परियोजना को गति दी, तो दूसरी ओर सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया। नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सुबह करीब पांच बजे से मेन रोड पर 13 बुलडोजर और एक्सकेवेटर उतारे गए। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार इस अभियान में करीब 1200 निजी मकान और 29 सरकारी कार्यालय ध्वस्त किए जा रहे हैं।कार्रवाई त्रिभुवन राजपथ के उस हिस्से में की जा रही है, जो मैत्री पुल से गंडक चौक तक फैला है। सड़क के केंद्र से दोनों ओर 25-25 मीटर (कुल 50 मीटर) क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। इस अभियान में नेपाल टेलीकॉम और मधेश विश्वविद्यालय सहित कई स...
सीमा पर सख्ती, तस्करी पर प्रहार: रक्सौल बैठक से बिहार सरकार का स्पष्ट संदेश—शराबबंदी, क्रॉस बॉर्डर क्राइम और नो-मैन्स लैंड पर जीरो टॉलरेंस!

सीमा पर सख्ती, तस्करी पर प्रहार: रक्सौल बैठक से बिहार सरकार का स्पष्ट संदेश—शराबबंदी, क्रॉस बॉर्डर क्राइम और नो-मैन्स लैंड पर जीरो टॉलरेंस!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।18 अप्रैल 2026भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, शराब तस्करी और क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क के खतरे के बीच बिहार सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए रक्सौल स्थित एसएसबी मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर व्यापक रणनीति तय की। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक से स्पष्ट संकेत दिया गया कि नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी राज्य में शराबबंदी नीति सख्ती से जारी रहेगी और सीमा पार से होने वाली अवैध आपूर्ति को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि पूर्वी चंपारण की 114.54 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और संगठित अपराध का दबाव लगातार बना हुआ है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच शराब तस्करी के 22,500 मामले दर्ज किए गए, जबकि हथियार तस्करी के 779 मामलों में 11...
वीरगंज में ‘कयामत की रात’: विकास के नाम पर उजाड़े जा रहे आशियाने, कल सुबह 13 डोजर एक साथ बरसाएंगे कहर

वीरगंज में ‘कयामत की रात’: विकास के नाम पर उजाड़े जा रहे आशियाने, कल सुबह 13 डोजर एक साथ बरसाएंगे कहर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। 18 April 2026 ​नेपाल के प्रवेश द्वार वीरगंज के लिए आज की रात 'कयामत की रात' जैसी है। पिछले 13 वर्षों से रुका हुआ मेनरोड विस्तार का काम कल रविवार की सुबह से हकीकत बनने जा रहा है। जिला प्रशासन और सड़क डिभिजन कार्यालय हेटौंडा के निर्णय के बाद, कल सुबह 4:30 बजे से गण्डक चौक से लेकर मैत्री पुल (शंकराचार्य गेट) तक के 50 मीटर (दाएं-बाएं 25-25 मीटर) के दायरे में आने वाले सभी निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए 13 डोजर एक साथ मैदान में उतरेंगे। ​सिसकियां, शोर और सड़कों पर बिखरा सामान ​शहर में लगातार हो रही माइकिंग ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीरगंज के आदर्शनगर, माईस्थान, घण्टाघर और बिर्ता क्षेत्र में हृदय विदारक दृश्य देखने को मिल रहे हैं। लोग भारी मन से अपने ही हाथों से अपने सपनों के घर और आजीविका के केंद्र (दुकानें) खाली कर रहे हैं। ​भारी छूट की...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!