रक्सौल बॉर्डर पर दबोचा गया सेना का ‘गद्दार’ जवान, नेपाल भागने की फिराक में था नार्को-आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड
खास बातें:
बरामदगी: एक हैंड ग्रेनेड, 9mm पिस्टल और 907 ग्राम हेरोइन जब्त।
खुलासा: सिरसा के महिला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का मुख्य साजिशकर्ता निकला।
देशद्रोह: पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजता था सेना की गोपनीय जानकारी।
चंडीगढ़/रक्सौल।(Vor desk)।पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने देश की सुरक्षा और नशे के खिलाफ जंग में एक बड़ी सफलता हासिल की है।इस पुलिस टीम ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले स्थित रक्सौल बॉर्डर से भारतीय सेना के एक भगोड़े जवान, राजबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था। पंजाब पुलिस का दावा है कि राजबीर न केवल नार्को-आतंकी मॉड्यूल का अहम मोहरा है, बल्कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी भी कर रहा था।
जासूसी के बदले ड्रग्स का सौदा
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राजबीर सि...









