नेपाल के बीरगंज में संदिग्ध सूटकेस ने मचाई दहशत, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के बीरगंज शहर में एक लावारिस सूटकेस मिलने की खबर से भारतीय सीमा पर सटे रक्सौल सहित पूरे बीरगंज में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना छपकैया चौक पर श्रीराम सिनेमा हॉल के सामने एक बिरयानी हाउस के पास हुई, जहाँ सूटकेस दोपहर करीब 3 बजे से पड़ा हुआ था। स्थानीय नागरिक द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद, एसपी सुदीप राज पाठक के निर्देश पर नेपाली सेना, नेपाली पुलिस और सशस्त्र सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुँचे और तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा चुनौती को देखते हुए आवागमन को रोककर सेना के बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया गया।
नेपाल सेना की बम डिस्पोजल टोली ने ब्रीफकेस को कब्जे में लेकर उसकी जाँच की। हालाँकि शुरू में बम होने की आशंका से खलबली मची, लेकिन जाँच के बाद यह पुष्टि हुई कि सूटकेस में बम की जगह एक झोला था। इस खबर के बाद लोगों के जान में जान आई और ...









