छठ पर्व पर विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान,बिहार के बाहर से आने वाले एक एक बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो ड्रॉप!
रक्सौल।(Vor desk)।छठ पूजा के अवसर पर बिहार के बाहर से आने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की पोलियो ट्रांजिट टीम रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के देख रेख में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, भारत-नेपाल सीमा, आबकारी नाका गेट, कोईरिया टोला चौक और कौड़ीहार चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर दल घूम-घूमकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही है। इसकी जानकारी देते हुए पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार ने बताया की अभियान में कुल आठ (8) दवा पिलाने वाले दल और दो (2) पर्यवेक्षक दल लगाए गए हैं जो पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं। छठ घाटों पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित किया जायेगा ।इसकी तैयारी कर ली गई है। यह प्रयास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को 2014 में पोलि...









