बंगाल की लड़की को रक्सौल बॉर्डर से किया गया रेस्क्यू,दबोचा गया युवक ‘सोनू’बन कर ले जा रहा था काठमांडू,जांच में हुआ चौकाऊ खुलासा!
रक्सौल। (Vor desk)।एसएस बी 47 वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवम प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण के सहयोग से बंगाल की नाबालिग लड़की को मानव तस्करी का शिकार हो रही बच्ची को मुक्त कराया गया है। वह मोहम्मद पठान नामक युवक की चंगुल में थी,जिसे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को मुक्त कराया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक,सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर धर्म बदल कर प्यार का झांसा देकर बंगाल की नाबालिग लड़की को गलत इरादे से काल्पनिक नाम सोनू (मोहम्मद पठान) काठमांडू (नेपाल) ले जा रहा था,इसी बीच गुप्त सूचना पर अभियान के तहत उसे दबोच लिया गया।पकड़ा गया पठान पूर्वी चम्पारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
बताया गया कि एस एस बी 47 वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम ने खुफिया इनपुट पर रक्सौल बॉर्डर से भारत से नेपाल की तरफ़ जा रहे एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की को सं...









