Thursday, June 25

रक्सौल आसपास

भारत-नेपाल सीमा से हटेगा अतिक्रमण, डीएम सौरभ जोरवाल ने दिए अनुमंडल स्तरीय सतर्कता समिति के गठन के निर्देश

भारत-नेपाल सीमा से हटेगा अतिक्रमण, डीएम सौरभ जोरवाल ने दिए अनुमंडल स्तरीय सतर्कता समिति के गठन के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​एसएसबी कैंप में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; बॉर्डर वाइब्रेंट विलेज और भूमि अधिग्रहण के कार्यों में तेजी लाने का निर्णय ​रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर एसएसबी की 47वीं बटालियन कैंप के सभागार में शनिवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीमा सुरक्षा, अतिक्रमण मुक्ति और भूमि अधिग्रहण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। ​नो मेंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण बैठक के दौरान एसएसबी कमांडेंट संजय पांडे ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की भूमिका और वर्तमान चुनौतियों का विस्तृत परिचय दिया। कमांडेंट ने जिलाधिकारी को 'नो मेंस लैंड' में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया। साथ ही, शून्य से 5 किलोमीटर और शून्य से 15 किलोमीटर के दायरे में मौजूद अतिक्रमण के ...
फाइलेरिया मुक्ति के लिए रक्सौल में 10 फरवरी से चलेगा एमडीए अभियान, टास्क फोर्स की बैठक में बनी रणनीति

फाइलेरिया मुक्ति के लिए रक्सौल में 10 फरवरी से चलेगा एमडीए अभियान, टास्क फोर्स की बैठक में बनी रणनीति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले एमडीए फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रक्सौल पीएचसी परिसर में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी जय प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बैठक में जानकारी दी कि इस 17 दिवसीय अभियान के दौरान दो वर्ष से ऊपर के सभी आयु वर्ग के लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलाई जाएगी। अभियान के शुरुआती 14 दिनों तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने समक्ष दवा खिलाएंगी, जबकि अंतिम तीन दिनों में स्कूल और कार्यालयों में बूथ स्तर पर दवा खिलाने का कार्य किया जाएगा। ​चिकित्सा पदाधिकारी ने दवा की खुराक स्पष्ट करते ...
आदापुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कारतूस और चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

आदापुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कारतूस और चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आदापुर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को अवैध कारतूस, चाकू और नकदी के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के जटवा जनेरवा निवासी अब्दुल गनी के पुत्र रैसुल आजम के रूप में हुई है। ​थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आंध्रा पंचायत में एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध कारतूस के साथ किसी गतिविधि को अंजाम देने पहुंचा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और रैसुल आजम को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस, दोनाली बंदूक के 1...
मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर प्रखंड कार्यालय रक्सौल पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन!

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर प्रखंड कार्यालय रक्सौल पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत प्रखंड काँग्रेस कमिटी रक्सौल द्वारा प्रखंड कार्यालय रक्सौल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। अध्यक्षता प्रखंड काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया।कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि के साथ हुई।मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बजट में कटौती और 60:40 के नए वित्तीय फॉर्मूले से बिहार जैसे राज्यों में यह योजना संकट में है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मनरेगा के मूल स्वरूप और नाम से छेड़छाड़ बंद कर इसका बजट बढ़ाया जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के हक और 15 दिनों के भीतर भुगतान की व्यवस्था प्रभावित हुई, तो आंदोलन ...
रक्सौल में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक लहूलुहान, हालत नाजुक

रक्सौल में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक लहूलुहान, हालत नाजुक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नरीर गिर चौक के समीप हुई, जहाँ विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी कलीम अंसारी के पुत्र इजाजुल हक के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गया और उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए।इजाजुल बेतिया जा रहे थे,तभी यह हादसा हुआ। ​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए रामगढ़वा पुलिस को सूचित किया और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व बाइक को अपने कब्जे में लिया। घायल इजाजुल हक को तत्काल रक्सौल स्थित एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर...
शहीद दिवस पर विद्यालयों में बापू को नमन, शिक्षा से जोड़ा गया गांधी का विचार!

शहीद दिवस पर विद्यालयों में बापू को नमन, शिक्षा से जोड़ा गया गांधी का विचार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाई गई। इस क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय गांधी में प्रधानाध्यापक मुनेश राम तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतमही में प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात बच्चों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया।प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने कहा कि महात्मा गांधी का कृतित्व शिक्षा से गहराई से जुड़ा हुआ है। बापू का मानना था कि शिक्षा केवल अक्षर-ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने बुनियादी शिक्षा क...
इंडो-नेपाल सीमा पर देशभक्ति की गूंज: ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हरपुर में गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह

इंडो-नेपाल सीमा पर देशभक्ति की गूंज: ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हरपुर में गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के रक्सौल स्थित आदापुर प्रखंड के हरपुर में 76वां गणतंत्र दिवस बेहद उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। स्थानीय ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ग्रामीण परिवेश से आने वाले इन छात्र-छात्राओं ने न केवल देशभक्ति गीतों और थीम डांस से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उनकी बेहतरीन अंग्रेजी संवाद (English Spoken) प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रतिभा किसी भी बड़े शहर से कम नहीं है। ​ इस गौरवपूर्ण अवसर पर सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकार...
रक्सौल में धूम धाम से मना77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह:शान से लहराया तिरंगा ध्वज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही होड़!

रक्सौल में धूम धाम से मना77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह:शान से लहराया तिरंगा ध्वज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही होड़!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शहर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों सहित सामाजिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी कड़ी में अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर एसडीपीओ मनीष आनंद, प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ कुमारी राखी, कस्टम कार्यालय पर सहायक आयुक्त राघवेंद्र साह, नप कार्यालय पर कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी, व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष संजय पटेल,अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक डा स्वाति सपन, रक्सौल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार,रक्सौल थाना में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, हरैया थाना में थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, ए...
मेंटेनेंस के कारण 28 और 29जनवरी को इंडस्ट्रीयल फीडर कि विद्युत आपूर्ति 7 घंटे तक रहेगी बाधित!

मेंटेनेंस के कारण 28 और 29जनवरी को इंडस्ट्रीयल फीडर कि विद्युत आपूर्ति 7 घंटे तक रहेगी बाधित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल में बुधवार 28.01.26 और गुरुवार 29.01.26 को सुबह 11 बजे से लेकर संध्या 06 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विधुत आपूर्ति में कटौती का मुख्य कारण इंडस्ट्रीयल फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य को बताया गया है।मेंटनेंस कार्य के कारण रक्सौल के इंडस्ट्रीयल फीडर से दोनों दिन विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से संध्या 06 बजे तक बंद रहेगी ।सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने इस फीडर से आपूर्ति होने वाले ज्यादातर औद्योगिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।श्री रंजन ने बताया कि इंडस्ट्रीयल फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है। ताकि आगामी ग्रीष्म और बरसात के समय में और बेहतर तथा निर्बाध आपूर्ति किया जा सके.विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित ...
रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  घेराबंदी के बाद एक करोड़ का गाँजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घेराबंदी के बाद एक करोड़ का गाँजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल/आदापुर।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्रों में नार्कोटिक्स तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए रक्सौल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही एक बोलेरो गाड़ी से पुलिस ने 2 क्विंटल 92 किलोग्राम गाँजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पश्चिम चम्पारण के रहने वाले एक तस्कर (ड्राइवर) को भी गिरफ्तार किया है। ​घटना के संबंध में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में गाँजा लोड कर एक बोलेरो गाड़ी भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने वाली है। सूचना मिलते ही हरैया थाना पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सड़क पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान जैसे ही पुलिस की नजर संदिग्ध बोलेरो पर पड़ी, तस्कर ने रुकने के बजाय गा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!