भारत-नेपाल सीमा पर 11 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, सशस्त्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाल के पर्सा जिले में सशस्त्र पुलिस बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलोग्राम संदिग्ध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पर्सा जिले के बिंदवासिनी गांवपालिका-4 स्थित अमरपट्टी सीमा क्षेत्र में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब दो बजे सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के बॉर्डर आउट पोस्ट प्रसौनीभाठ्ठा और बॉर्डर आउट पोस्ट अमरपट्टी की संयुक्त पैदल गश्ती टीम सीमा क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से दो पैकेटों में रखा करीब 11 किलोग्राम गांजा जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद सशस्त्र पुलिस ...









