Monday, April 27

ब्रेकिंग न्यूज़

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के नाम पर फंसा है पेंच: रक्सौल सीट पर सबकी नजर,दावेदारों की धड़कने बढ़ी!

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के नाम पर फंसा है पेंच: रक्सौल सीट पर सबकी नजर,दावेदारों की धड़कने बढ़ी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का मामला लगभग सुलझ गया है और संभावना है कि आज बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इससे पहले, दिल्ली में मंगलवार की देर शाम कांग्रेस चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी सहित बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावारू जैसे वरिष्ठ नेता शामिल रहे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सूत्रों के अनुसार, करीब तीन घंटे से अधिक चली इस बैठक में पार्टी ने 76 नामों के पैनल में से 35 से अधिक उम्मीदवारों पर मंथन किया और उनके नाम, क्षेत्र में कार्य, पार्टी में सक्रियता और जनाधार जैसे मुद्दों पर ...
भाजपा के युवा नेता कमलेश कुमार किया दावा-‘बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा की होगी दुबारा रिकॉर्ड मतों से जीत,जितेंद्र कुशवाहा के बागी तेवर पर कहा-‘अपने तो अपने ही रहेंगे’!

भाजपा के युवा नेता कमलेश कुमार किया दावा-‘बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा की होगी दुबारा रिकॉर्ड मतों से जीत,जितेंद्र कुशवाहा के बागी तेवर पर कहा-‘अपने तो अपने ही रहेंगे’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भाजपा के युवा नेता कमलेश कुमार ने दावा किया है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक है और आगामी चुनाव में रक्सौल सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ही जीत होगी। उन्होंने विश्वास जताया है कि सीटिंग विधायक प्रमोद सिन्हा रिकॉर्ड मतों के अंतर से दुबारा विजयी होंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा के हालिया 'बागी' तेवर पर बोलते हुए कमलेश कुमार ने कहा कि बड़े भाई जितेंद्र कुशवाहा 'अपने हैं और अपने ही रहेंगे'। उन्होंने पार्टी के इस मामला के आंतरिक रूप से सुलझ जाने का संकेत देते हुए कहा कि जितेंद्र भाजपा के कर्णधारों में हैं ,उनसे काफी उम्मीदें हैं। कमलेश ने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए विशेष रूप से युवाओं से अपील की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही उनका भविष्य सुरक्षित है। इसलिए, उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे एनडीए को मजबूती प्रद...
चुनाव से पहले सघन जांच अभियान में बड़ी सफलता: फर्जी नंबर प्लेट पर दौड़ रहा ट्रक रक्सौल में पकड़ा गया, छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा गया ड्राइवर और जब्त ट्रक!

चुनाव से पहले सघन जांच अभियान में बड़ी सफलता: फर्जी नंबर प्लेट पर दौड़ रहा ट्रक रक्सौल में पकड़ा गया, छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा गया ड्राइवर और जब्त ट्रक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(पूर्वी चंपारण)।(Vor desk) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमाओं पर चलाए जा रहे सघन जांच और सख्ती अभियान के दौरान रक्सौल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक ऐसे ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाकर अवैध रूप से वाहन चला रहा था। यह ट्रक मूल रूप से छत्तीसगढ़ का था और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में पहले से ही गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज था।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम चुनाव के मद्देनजर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक पर लगी नंबर प्लेट संदेह के घेरे में आ गई। जांच में पता चला कि ट्रक ड्राइवर, जो स्वयं भी छत्तीसगढ़ का निवासी है, अपने वाहन पर छत्तीसगढ़ के ही एक दूसरे ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर (No.) लगाकर फर्जी तरीके से रक्सौल क्षेत्र में वाहन चला रहा था।इस संबंध में छत्तीसगढ़ के अमानका थाना में कांड संख्या 337/25 के...
रक्सौल:आरपीएफ ने कॉपर वायर चोरी मामले में गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा,वायर जब्ती के लिए सीतामढ़ी में भी हुई छापेमारी

रक्सौल:आरपीएफ ने कॉपर वायर चोरी मामले में गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा,वायर जब्ती के लिए सीतामढ़ी में भी हुई छापेमारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रक्सौल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे कोच से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई। गश्ती के दौरान, लक्ष्मण यादव (नेपाल) और बिट्टू कुमार सिंह (सीतामढ़ी) को रक्सौल रेलवे यार्ड से चोरी किए गए कॉपर वायर के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों चोरों ने कबूल किया कि वे चोरी किए गए वायर को सीतामढ़ी के कबाड़ दुकानों में बेचते थे। उनकी निशानदेही पर, RPF ने सीतामढ़ी में दो कबाड़ दुकानदारों, विजय कुमार और दिलीप कुमार की दुकान से कुल 12 किलो जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया। इस कार्रवाई में जब्त किए गए कुल 84 मीटर कॉपर वायर और अन्य सामान की कीमत लगभग ₹38,662 आंकी गई है। इस संबंध में RPF पोस्ट रक्सौल पर मामला संख्या 07/2025 दर्ज...
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SSB और APF का साझा अभियान

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SSB और APF का साझा अभियान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)। आगामी बिहार राज्य विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (SSB) और नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) ने मिलकर एक समन्वित और सहयोगात्मक माहौल में सीमा की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दोनों बलों के बीच मासिक और त्रैमासिक आधार पर समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि आपसी सहयोग को और बढ़ाया जा सके।SSB और APF के जवान, 'बेटी और रोटी' के रिश्ते से जुड़े दोनों देशों के नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को स्थापित करने के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए SSB और APF सीमा पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय करेंगे।SSB की बड़ी उपलब्धियां:सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ, SSB ने तस्करों और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ सफल अ...
बीजेपी से बागी हुए युवा नेता जितेंद्र कुशवाहा, रक्सौल विधान सभा क्षेत्र से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव!

बीजेपी से बागी हुए युवा नेता जितेंद्र कुशवाहा, रक्सौल विधान सभा क्षेत्र से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार बीजेपी मुख्यालय सह प्रभारी जितेंद्र कुमार कुशवाहा रक्सौल विधान सभा क्षेत्र से सीटिंग विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को दुबारा प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज है और पार्टी से बगावत के संकेत दिए हैं।भाजपा द्वारा सोमवार को पहली चरण में 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।इसमें अपेक्षा के विपरीत जितेंद्र का नाम नहीं है।प्रमोद कुमार सिन्हा की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद नाराज जितेंद्र कुशवाहा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वे रक्सौल के सोना टॉकीज और सोना बस के प्रोपराइटर हैं। स्व सोनेलाल प्रसाद के पुत्र जितेंद्र कुशवाहा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और नगर परिषद के डिप्टी चेयर मैंन रहने के साथ ही भाजपा और भाजयुमो के कई पदों पर रह चुके हैं।पार्टी में उनकी मजबूत पहचान और पकड़ रही है।सांसद डा संजय जायसवाल के करीबी माने जाने वाले जितेंद्र कुशव...
रक्सौल का सियासी संग्राम: बीजेपी के दांव पर पुराने दिग्गज रामानंद सिन्हा!

रक्सौल का सियासी संग्राम: बीजेपी के दांव पर पुराने दिग्गज रामानंद सिन्हा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। बिहार विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में रक्सौल सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अपने निवर्तमान विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को उम्मीदवार घोषित कर 'पुराने भरोसे' पर दांव लगाया है।पिछली बार उनकी शानदार जीत को देखते हुए उन पर पार्टी ने दुबारा भरोसा जताया है। हालाँकि, इस बार उनकी राह आसान नहीं है, क्योंकि उनके सामने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बागी और अब जनसुराज के प्रत्याशी भुवन पटेल मैदान में हैं, जो त्रिकोणीय मुकाबले का संकेत दे रहे हैं।हालाकि,अभी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा भी नहीं हुई है।ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने की पूरी संभावना है।राजनीतिक सफर: जदयू से भाजपा तक का लंबा सफ़रप्रमोद कुमार सिन्हा बिहार की गठबंधन राजनीति के एक मंझे हुए खिलाड़ी रहे हैं, जिनका राजनीतिक जीवन वर्षों पुराना है...
द्वितीय चरण की अधिसूचना जारी होते हीं पूर्वी चंपारण में नामांकन की प्रक्रिया हुई प्रारंभ,पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन ,जानिए क्या कहा डीएम -एसपी ने

द्वितीय चरण की अधिसूचना जारी होते हीं पूर्वी चंपारण में नामांकन की प्रक्रिया हुई प्रारंभ,पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन ,जानिए क्या कहा डीएम -एसपी ने

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के प्रतिनिधिगण के साथ की प्रेस वार्ता मोतिहारी।(Vor desk)। सोमवार 13अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी की गई।अधिसूचना जारी होने के साथ ही पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत सभी 12 विधानसभाओं के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई,हालाकि,पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ।इस बीच जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता में नामांकन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी साझा करते हुए कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में आज दिनांक 13 अक्टूबर से सभी 12 विधानसभाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जो आगामी 20 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन कार्यालय अवधि में 11:00 बजे पूर्वाह्न से लेकर 3:00 बजे अपराह्न तक किया जा सकता है। सभी निर्वाची पदाधिकारी के नामांकन कक्ष के ब...
रक्सौल में ‘जन सुराज’ का बड़ा दांव: भुवन पटेल की एंट्री से NDA और लव-कुश समीकरण पर खतरा

रक्सौल में ‘जन सुराज’ का बड़ा दांव: भुवन पटेल की एंट्री से NDA और लव-कुश समीकरण पर खतरा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच, चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी करके सियासी हलचल तेज कर दी है। इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण नाम रक्सौल विधानसभा सीट से पूर्व जदयू नेता कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल का है। भुवन पटेल का जन सुराज के टिकट पर मैदान में उतरना रक्सौल के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखता है।कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल का राजनीतिक करियर लगभग 27 साल पुराना है। भेलाही पंचायत से मुखिया रह चुके पटेल ने अपने सफर की शुरुआत चम्पारण विकास पार्टी से की थी, जिसके बाद वे नीतीश कुमार के साथ समता पार्टी और फिर जनता दल यू (JDU) में शामिल हुए। JDU में उन्होंने जिलाध्यक्ष और राज्य कार्यकारिणी सदस्य जैसे अहम दायित्व संभाले। हालांकि, पार्टी की लंबे समय तक सेवा करने के बावज...
महागठबंधन का गढ़ रहे रक्सौल पर कब्जा वापसी के लिए बेचैन है कांग्रेस, पार्टी उतार सकती है वैश्य या मुस्लिम उम्मीदवार!

महागठबंधन का गढ़ रहे रक्सौल पर कब्जा वापसी के लिए बेचैन है कांग्रेस, पार्टी उतार सकती है वैश्य या मुस्लिम उम्मीदवार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। एक ओर जहां एनडीए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तैयारी में है,वहीं,इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग का अंतिम फैसला हो गया है और उम्मीदवारी की सूची भी आज जारी होने की संभावना है।सूचना के मुताबिक, रक्सौल विधान सभा क्षेत्र-10 कांग्रेस के खाते में है।इस पर दावेदारी भी रोचक है।दावेदारों में आगे पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,नुरुल्लाह खान,हाफिज अंसारी,डा. गौतम कुमार,अखिलेश दयाल,राज कुमार सिंह आदि शामिल हैं।इसके अलावा क्षेत्र के बाहर के कुछ लोगों के नाम भी चर्चे में है। चूंकि,जनता दल यू के बागी श्याम बिहारी प्रसाद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।ऐसे में पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री श्री बिहारी के प्रबल उम्मीदवारी की जनचर्चा तेज है।उनकी लॉबिंग कथित रूप से पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव कर रहे हैं।इसके अलावे राज्य सभा सदस्य सह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिं...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!