रक्सौल और नरकटिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज से नामांकन शुरू,सभी तैयारी पूरी
रक्सौल, बिहार।(Vor desk)। चुनाव आयोग के निर्देश पर आगामी 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन की प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू हो रही है। इसे लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।मुख्य बातें:
नामांकन केंद्र: अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था एसडीओ कार्यालय (रक्सौल विधानसभा) और डीसीएलआर कार्यालय (नरकटिया विधानसभा) में की गई है।
सुरक्षा और व्यवस्था: नामांकन केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।एरिया को बास बल्ले से घेर कर बैरिकेडिंग की गई है।सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।
प्रतीक्षालय और हेल्प डेस्क: अनुमंडल कार्यालय परिसर में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। साथ ही, नामांकन पत्रों की जांच के लिए एक हेल्प डे...









