Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल में ‘बालेन सरकार’ का उदय: आज रामनवमी पर पीएम पद की शपथ लेंगे बालेन्द्र शाह, सांसदों के अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

नेपाल में ‘बालेन सरकार’ का उदय: आज रामनवमी पर पीएम पद की शपथ लेंगे बालेन्द्र शाह, सांसदों के अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात होने जा रहा है। प्रतिनिधि सभा के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह (बालेन) शुक्रवार, 27 मार्च को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। रामनवमी के शुभ अवसर पर होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर काठमांडू से लेकर मधेश तक भारी उत्साह का माहौल है।​सांसदों का शपथ ग्रहण: विविधता का अनूठा संगम​गुरुवार को सिंहदरबार स्थित नवनिर्मित संसद भवन के बहुउद्देशीय हॉल में नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सभा के ज्येष्ठ सदस्य सह नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुननरसिंह केसी (78) ने कुल 274 सांसदों को शपथ दिलाई। इस दौरान सदन में नेपाल की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता की अद्भुत झलक देखने को मिली।​करीब 47 से अधिक सांसदों...
नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल, 15 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल, 15 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल आयल निगम (NOC) ने एक बार फिर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पिछली बार हुई मूल्य वृद्धि के अभी 11 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि निगम ने बुधवार मध्यरात्रि से प्रभावी होने वाले डीजल, पेट्रोल और मिट्टी के तेल के दामों में 15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले निगम ने इसी महीने की 1 तारीख को कीमतों में समायोजन किया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव के कारण दोबारा कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं,जिसे बुधवार की मध्य रात्रि से ही लागू कर दिया गया है। ​नए मूल्य निर्धारण के अनुसार, निगम ने पेट्रोल की कीमतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। पहली श्रेणी में पेट्रोल 184 रुपये 50 पैसे, दूसरी श्रेणी में 186 रुपये और तीसरी श्रेणी में 187 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है। इसी प्रकार, डीजल और मिट्टी के तेल की कीमत प...
रक्सौल पीएचसी: गर्भाशय कैंसर और चमकी बुखार की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

रक्सौल पीएचसी: गर्भाशय कैंसर और चमकी बुखार की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और आगामी महत्वपूर्ण अभियानों की सफलता सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (बच्चेदानी) के कैंसर से बचाव के लिए 'गाडा सील' टीकाकरण अभियान पर विशेष चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे 14 से 15 वर्ष की आयु की उन किशोरियों की सूची तैयार करें जिन्हें अब तक एचपीवी वैक्सीन नहीं लगा है, ताकि वे अपने अभिभावकों के साथ पीएचसी पहुंचकर सुरक्षित रूप से वैक्सीन लगवा सकें। ​आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए चमकी बुखार (एईएस और जेई) से बचाव के लिए भी ठोस रणन...
जयकारों से गूँजी वीरगंज की गलियाँ: चैत्र अष्टमी पर गहवा माई की भव्य ‘निशान सह डोली यात्रा’ संपन्न

जयकारों से गूँजी वीरगंज की गलियाँ: चैत्र अष्टमी पर गहवा माई की भव्य ‘निशान सह डोली यात्रा’ संपन्न

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज (नेपाल)।(Vor desk)। आस्था, परंपरा और भक्ति के अनूठे संगम के साथ वीरगंज स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ गहवा माई मंदिर में चैत्र वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस विशेष अवसर पर गुरुवार को माता की भव्य 'निशान सह डोली यात्रा' निकाली गई, जिसमें सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों (रक्सौल) और स्थानीय नेपाल के हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ​अनुष्ठान और यात्रा का रूट ​धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत अलसुबह मूल पुजारी राधेश्याम उपाध्याय द्वारा की गई मंगला आरती, निशान पूजा और डोली पूजन के साथ हुई। शाम 4 बजे गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के बीच मंदिर परिसर से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों— रेशम कोठी, रोड नंबर 2, वीरता माई मंदिर, अलखिया मठ, मेन रोड, महावीर मंदिर और घंटाघर—से होते हुए नगर परिक्रमा कर वापस मंदिर पहुंची। ​प्रमुख सह...
भारत-नेपाल सीमा पर चला प्रशासन का ‘पीला पंजा’, नो-मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण

भारत-नेपाल सीमा पर चला प्रशासन का ‘पीला पंजा’, नो-मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk): भारत-नेपाल मैत्री संबंधों और अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा की दिशा में गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। रक्सौल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में 'नो-मेंस लैंड' (दशगजा क्षेत्र) को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नेपाली प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। संयुक्त सहमति के आधार पर हुई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित ढांचों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया गया। ​भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई ​प्राप्त विवरण के अनुसार, नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (APF) की टीम भारी दल-बल के साथ रक्सौल के अहिरवा टोला और प्रेम नगर से सटे नेपाली सीमा क्षेत्र में पहुंची। इस अभियान का नेतृत्व नेपाल एपीएफ के उच्च अधिकारियों ने किया, जिसमें नेपाल जनपद पुलिस और पर्सा जिला प्रशासन की टीम भी सक्रिय रही। वीरगंज महानगरपालिका की जेसीबी मशीन ने सीमा स्तंभों के समीप बने अवैध झ...
9लाख रुपए नेपाली मुद्रा के साथ वीरगंज बॉर्डर से एक गिरफ्तार,नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने रक्सौल से आते वक्त जांच में रकम किया बरामद!

9लाख रुपए नेपाली मुद्रा के साथ वीरगंज बॉर्डर से एक गिरफ्तार,नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने रक्सौल से आते वक्त जांच में रकम किया बरामद!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज सीमा क्षेत्र से सशस्त्र पुलिस ने बिना स्रोत के 9 लाख नेपाली रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पर्सा के वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 8, गहवा निवासी 44 वर्षीय अनिल कुमार साह के रूप में हुई है। सशस्त्र पुलिस ने वीरगंज-16 स्थित सीमा शुल्क कार्यालय के सामने सड़क पर उस समय कार्रवाई की जब साह भारत के रक्सौल से ना 2 प 9587 नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेपाल में प्रवेश कर रहे थे। ​चेकजांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 1-1 हजार रुपये के 900 नेपाली नोट बरामद किए। पर्सा के सशस्त्र पुलिस उपाधीक्षक विकास अधिकारी के अनुसार, जब साह इस रकम का वैध स्रोत नहीं बता सके, तो उन्हें पैसे और मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को आशंका है कि बरामद की गई यह राशि हुंडी कारोबार से जुड़ी हो सकती ह...
रक्सौल: भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी दस्तावेज गिरोह का पर्दाफाश,सीएससी कर्मी सहित दो गिरफ्तार

रक्सौल: भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी दस्तावेज गिरोह का पर्दाफाश,सीएससी कर्मी सहित दो गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के रक्सौल प्रखंड अंतर्गत सिसवा गांव में बुधवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़े फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार और प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल थानाध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में सिसवा चौक स्थित एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर अचानक छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के दौरान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। ​तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद हुई, जिसमें फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के साथ-साथ रजिस्ट्रार सहित विभिन्न सरकारी पदाधिकारियों की जाली मुहरें और स्टैंप शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह केंद्र लंबे समय से अवैध तरीके से सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों को मुहैया करा र...
रक्सौल: लंबित मांगों को लेकर केसीटीसी कॉलेज के कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू,धरना प्रदर्शन आयोजित

रक्सौल: लंबित मांगों को लेकर केसीटीसी कॉलेज के कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू,धरना प्रदर्शन आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (VOR desk)। विश्वविद्यालय स्तर पर लंबे समय से लंबित अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इसके तहत नियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने 24 एवं 25 मार्च को सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यस्थल पर ही धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आंदोलन के पहले दिन यानी 24 मार्च को रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज परिसर मे धरना का आयोजन किया गया। ​इस विरोध प्रदर्शन के कारण कॉलेज का प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी शर्मा प्रसाद, कुमार अमित, कृष्णा प्रसाद, विक्रम कुमार, चंचल कुमारी, रोहित कुमार, उज्जवल मिश्रा, शशि भूषण तिवारी, संजीत कुमार, रणधीर कुमार, विवेक कुमार, संतोष कुमार, उदय प्रकाश, राहुल कुमार राउत, नीरज सिंह, अनूप कुमार, रविशंकर प्रसाद और लाल बाबु समेत अन्य क...
इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे की पहली बैठक रक्सौल में संपन्न: सीमा स्तंभों के मरम्मत और मैपिंग पर बनी सहमति

इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे की पहली बैठक रक्सौल में संपन्न: सीमा स्तंभों के मरम्मत और मैपिंग पर बनी सहमति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर आपसी समन्वय और सीमा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज रक्सौल स्थित सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे टीम की पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सीमा स्तंभों के रख-रखाव और सुरक्षा से जुड़े कई अहम तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ​बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया, जबकि नेपाली शिष्टमंडल की कमान सिराहा जिले के सीडीओ (चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर) सुरेंद्र पौडेल ने संभाली। भारतीय दल में सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शामिल रहे। वहीं, नेपाल की ओर से सिराहा, धनुषा, म...
पूर्वी चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक से हथियार सप्लाई करने जा रहे दो तस्कर दबोचे गए

पूर्वी चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक से हथियार सप्लाई करने जा रहे दो तस्कर दबोचे गए

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले में अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छोडादानो पुलिस ने थाना क्षेत्र के फतुहा गांव में छापेमारी कर दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखौरा थाना क्षेत्र के पूर्वारी टोला निवासी पप्पू कुमार और ब्रह्म टोला निवासी शिवकुमार साह के रूप में की गई है। ​घटना के संबंध में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को पहले से ही इन तस्करों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। रविवार को यह सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर अग्नेयास्त्र की डिलीवरी देने के लिए निकले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फतुहा गांव के पास जाल बिछाया और घेराबंद...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!