बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं की आस्था, वीरगंज में निकली मां गहवामाई की भव्य चौथी रथयात्रा
रक्सौल। (VoR Desk)। नेपाल के वीरगंज में गुरुवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री गहवामाई मंदिर से मां गहवामाई की चौथी भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह हुई बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी और हजारों की संख्या में भक्त "जय गहवामाई" के जयघोष के साथ रथयात्रा में शामिल हुए।
विशेष रूप से चंदन की लकड़ी से निर्मित रथ पर विधि-विधान से मां गहवामाई का श्रृंगार और पूजन करने के बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर घंटाघर, रेलवे रोड के भीतरी बाइपास, छपकैया, मुख्य सड़क, अस्पताल रोड, मकालु चौक, आदर्शनगर और घड़िअर्वा होते हुए पुनः माईस्थान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तर्ज पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के श्रद्ध...









