Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं

रक्सौल में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव रक्सौल स्थित सौनाहा माई मंदिर के समीप रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और ग्रामीणों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी। शव की स्थिति काफी खराब थी और उसका ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में चर्चा फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके शरीर पर काले रंग की जींस, सफेद शर्ट और काली चप्...
भ्रष्टाचार: 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ धराए स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल और नेपाल के विवादित दौरों की भी खुलेगी पोल?

भ्रष्टाचार: 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ धराए स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल और नेपाल के विवादित दौरों की भी खुलेगी पोल?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)(vor desk)। स्वास्थ्य महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Bureau) की बड़ी कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है। तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक, डॉ. अजय कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद से रक्सौल अनुमंडल अस्पताल से जुड़े उनके संदिग्ध दौरों और लिए गए विवादास्पद निर्णयों की जांच की आंच अब बॉर्डर तक पहुंच सकती है। नोट गिनते हुए दबोचे गए डॉ. कुमार निगरानी सूत्रों के अनुसार, वैशाली जिले के महनार स्थित एक एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय व छात्रावास (ANM Hostel) की प्रभारी प्राचार्य नेहा कुमारी ने निगरानी विभाग से डॉ. अजय कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि गर्भवती होने के कारण वह अपने पति के साथ रह रही थीं।इसके लिए सिविल स...
ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी समेत चार लोग पुलिस हिरासत में; एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी समेत चार लोग पुलिस हिरासत में; एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा गांव में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, ससुर और साले को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सिसवा गांव निवासी स्वर्गीय भूलन पटेल के पुत्र अरविंद पटेल (25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अरविंद बाहर रहकर पेंटिंग का कार्य करता था और कुछ दिनों पूर्व ही अपने घर लौटा था। परिजनों के अनुसार वह करीब पांच दिन पहले पश्चिमी चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल मेलवा सिरिसिया गांव गया था। मंगलवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि अरविंद की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसे...
रक्सौल नगर परिषद में ‘चेम्बर वार’: टैक्स दरोगा पद को लेकर भिड़े कर्मी, मचे बवाल से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित

रक्सौल नगर परिषद में ‘चेम्बर वार’: टैक्स दरोगा पद को लेकर भिड़े कर्मी, मचे बवाल से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। शहर के तुमड़िया टोला स्थित नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यालय में बुधवार का दिन गहमागहमी और विवादों के नाम रहा। प्रभारी टैक्स दरोगा के पद और कार्यालय में बैठने की व्यवस्था (चेम्बर) को लेकर नगर परिषद के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिससे कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना की गूंज अब शहर भर के प्रशासनिक गलियारों में सुनाई दे रही है। क्या है विवाद की जड़? विवाद का मुख्य केंद्र टैक्स दरोगा का पद है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पिछले माह तक हिमांशु कुमार प्रभारी टैक्स दरोगा के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। इसी बीच, 12 मई को आयोजित नगर परिषद की बोर्ड बैठक में बहुमत के आधार पर कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह को टैक्स दरोगा के पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया।हालांकि, यह निर्णय विवादों में घिर गया है। पार्षदों का एक खेमा इस पदोन्नति को लेकर मुखर...
विश्व साइकिल दिवस: बीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास और साइकिल क्लब द्वारा भव्य रैली का आयोजन

विश्व साइकिल दिवस: बीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास और साइकिल क्लब द्वारा भव्य रैली का आयोजन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल / बीरगंज।(Vor desk)विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बीरगंज में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम भारतीय महावाणिज्य दूतावास के तत्वावधान और बीरगंज साइकिल क्लब के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक, खेलकूद एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।साइकिल रैली की शुरुआत भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर से हुई। रैली नेपाल-भारत सीमा स्थित ऐतिहासिक शंकराचार्य गेट से गुजरते हुए बीरगंज शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे और रैली को रवाना किया। रैली में साइकिल प्रेमियों और विभिन्न...
नेपाल सरकार ने सीमा पार यात्रियों के लिए सामान ले जाने की सीमा बढ़ाई,अब₹100 नहीं₹500तक का निजी उपयोग का सामान ले जाने की अनुमति!

नेपाल सरकार ने सीमा पार यात्रियों के लिए सामान ले जाने की सीमा बढ़ाई,अब₹100 नहीं₹500तक का निजी उपयोग का सामान ले जाने की अनुमति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)नेपाल सरकार ने सड़क मार्ग से सीमा पार करने वाले यात्रियों के लिए सामान लाने और ले जाने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय ने पहले लागू 100 रुपये की सीमित सीमा को बढ़ाकर अब 500 रुपये कर दिया है। राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक सूचना के अनुसार, यदि कोई यात्री 500 रुपये मूल्य तक का निजी उपयोग का सामान अपने साथ लाता या ले जाता है, तो भन्सार प्रमुख उचित कारण और परिस्थिति को देखते हुए उस पर शुल्क न लेने का निर्णय ले सकते हैं। यद्यपि सरकार ने सीमा में वृद्धि की है, फिर भी सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को अभी भी हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के समान सुविधा नहीं दी गई है। इस नए नियम के दायरे में आम यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया गया है, लेकिन भारत में अध्ययन कर रहे नेपाली छात्रों के लिए विशेष छूट पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है। इ...
रक्सौल में प्रखंड स्तरीय मधुमक्खी समिति का गठन, रेखा देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

रक्सौल में प्रखंड स्तरीय मधुमक्खी समिति का गठन, रेखा देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। रक्सौल प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रखंड स्तरीय मधुमक्खी समिति का गठन कर लिया गया। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जय प्रकाश कुमार की देखरेख में संपन्न चुनाव में रेखा देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बिना मुकाबले मिली जिम्मेदारी अध्यक्ष पद के लिए रेखा देवी के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कार्यकारिणी समिति में चुने गए ये सदस्य नवगठित समिति की प्रबंधकारिणी में संगीता देवी, पन्नालाल महतो, महंथ पटेल, राजेश रावत, कलावती देवी, प्रतीक्षा देवी, भुवनेश्वर पासवान, अमन गुप्ता, पचीया देवी और नसीरूद्दीन खां को सदस्य के रूप में चुना गया है। सहकारिता क्षेत्र...
रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुआ सहयोग शिविर, 30 दिनों में समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुआ सहयोग शिविर, 30 दिनों में समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार पहली बार रक्सौल में विशेष'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन्होंने तय समय सीमा के भीतर समाधान का ठोस आश्वासन दिया।इस पहल के तहत नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार और वार्ड नंबर 2 के हरिहर महतो मध्य विद्यालय परिसर में कैंप लगाए गए। इन केंद्रों पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौजूद रही। शिविर के सफल संचालन में नगर परिषद के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शिविर के दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना के भुगतान में विलंब और पेंशन राशि न मिलने जैसी कई गंभीर समस्याओं को लेकर ...
भारत सरकार के सहयोग से रौतहट के राजदेवी स्थित विद्यालय में बनेगा दो मंजिला भवन, महावाणिज्यदूत डी. एस. मीणा ने किया शिलान्यास

भारत सरकार के सहयोग से रौतहट के राजदेवी स्थित विद्यालय में बनेगा दो मंजिला भवन, महावाणिज्यदूत डी. एस. मीणा ने किया शिलान्यास

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रौतहट (vor desk)। भारत-नेपाल विकास साझेदारी कार्यक्रम के तहत उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) अंतर्गत रौतहट जिले के राजदेवी नगरपालिका-4 स्थित गढ़हिया के आधारभूत विद्यालय में बनने वाले दो मंजिला पक्के विद्यालय भवन का शिलान्यास मंगलवार को भारत के महावाणिज्यदूत डी. एस. मीणा एवं राजदेवी नगरपालिका के मेयर भिखारी राय यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस परियोजना के लिए भारत सरकार की ओर से लगभग 28.4 मिलियन नेपाली रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाएं, शौचालय तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षण वातावरण मिल सकेगा। शिलान्यास समारोह ...
ठोरी के रिसोर्ट से गिरफ्तार हुए वीरगंज मेयर राजेशमान सिंह, अदालत ने 4.15 लाख नेपाली रुपये की धरौटी पर किया रिहा

ठोरी के रिसोर्ट से गिरफ्तार हुए वीरगंज मेयर राजेशमान सिंह, अदालत ने 4.15 लाख नेपाली रुपये की धरौटी पर किया रिहा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नागरिकता और सरकारी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी के मामले में घिरे वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह को मंगलवार सुबह पर्सा पुलिस ने ठोरी गांवपालिका स्थित एक रिसोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पर्सा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के उपरांत अदालत ने कुल 4 लाख 15 हजार नेपाली रुपये की धरौटी पर उनकी रिहाई का आदेश दिया। पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं डीएसपी हरि बहादुर बस्नेत ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने ठोरी स्थित थोरी विलेज रिसोर्ट से मेयर सिंह को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें वीरगंज लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान पर्सा जिला अदालत के न्यायाधीश गायत्री प्रसाद रेग्मी की इजलास ने दस्तखत जालसाजी मामले में 4 लाख नेपाली रुपये तथ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!