नेपाल में भीषण राजनीतिक हलचल: पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार, जेनजी आंदोलन के दमन का है आरोप
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)।
नेपाल की राजनीति में आज उस समय एक ऐतिहासिक और अप्रत्याशित मोड़ आ गया, जब नवनियुक्त सरकार के आदेश पर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रमेश लेखक को उनके भक्तपुर स्थित कटुन्जे निवास से हिरासत में लिया गया, जबकि एमाले अध्यक्ष ओली को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई पिछले वर्ष हुए 'जेन-जी' (Gen-Z) आंदोलन के दौरान हुए हिंसक दमन और नागरिकों की मौत के मामले में की गई है।
आधी रात की रणनीतिक तैयारी और गिरफ्तारी सूत्रों के अनुसार, बालेन्द्र साह के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के ठीक बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक ने गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व वाले जाँच आयोग की प्रतिवेदन (रिपोर्ट) को तत्काल कार्या...









