‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर वीरगंज में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
सामूहिक गायन के साथ विद्यार्थियों ने दीं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज की ओर से मंगलवार को सैनिक बैरक के समीप स्थित क्लासिक बैंक्वेट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की गौरवशाली यात्रा और उसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया गया।
चिल्ड्रेन वर्ल्ड माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानदा एकेडमी वीरगंज और डीएवी आरबी केडिया विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
वीरगंज के लिए भारत के महावाणिज्यदूत डी. एस. मीना ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ महज गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय एकता, मातृभूमि के...









