रक्सौल :ओल्ड आईओसी रोड बना ‘तालाब’, जिम्मेदारों की व्यवस्था डूबी,’अच्छे दिनों’ पर सवाल!
100 मीटर से ज्यादा सड़क पर पानी ही पानी, छह इंच ऊंची बैंक रोड ने बिगाड़ी निकासी; लाखों की पाइपलाइन जाम, दोनों तरफ नाला तक नहीं
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड-6 का ओल्ड आईओसी रोड इन दिनों सड़क नहीं, जलजमाव का दलदल बन गया है। 100 मीटर से अधिक हिस्से में पानी जमा है और राहगीरों से लेकर दुकानदारों तक की परेशानी बढ़ गई है। विडंबना यह है कि जलनिकासी के लिए लाखों रुपये खर्च कर पाइप और चार चेंबर वाला नाला बनाया गया, लेकिन अब पाइप अवरुद्ध होने से पूरी व्यवस्था ही ठप है।
रेलवे रोड और बैंक रोड को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर स्टेशन रोड की तरफ से आने वाला पानी, जाम नाला और टूटी सड़क मिलकर समस्या को विकराल बना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री शहरी समग्र योजना के तहत बुडको से बैंक रोड का निर्माण होने के बाद सड़क करीब छह इंच ऊंची हो गई। नतीजा यह हुआ कि ओल्ड आईओसी रोड...









