सूखा नशा कारोबार पर रक्सौल पुलिस बड़ी कार्रवाई में चार तस्कर गिरफ्तार,220 ग्राम चरस व10 ग्राम स्मैक समेत अन्य सामान बरामद!
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल थाना क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 220 ग्राम चरस, 10 ग्राम स्मैक समेत नशा सेवन में प्रयुक्त कई सामान बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को रक्सौल थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधीनगर ककरकट स्थित एक किराये के मकान में सूखा नशा का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें 10 ग्राम स्मैक, 220 ग्राम चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक लाइटर तथा तीन चिलम बरामद किए गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में अहिरवाटोला निवासी ब्रजकिशोर यादव उर्फ सिपाही यादव, पिता स्वर्गीय रामछबीला यादव; प्रमेश कुमार, पिता ब...









