मक्के के खेत में नाबालिग से दरिंदगी का प्रयास, नशीली सुई चुभाकर किया बेसुध; नेपाली युवक गिरफ्तार
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के महुअवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई। दरिंदगी की नीयत से आए एक युवक ने मासूम को काबू में करने के लिए उसके पैर में नशीली सुई चुभा दी ताकि वह शोर न मचा सके। हालांकि, पीड़िता की हिम्मत और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के समीप स्थित बैठका (ग्वास) पर जलावन लेने गई थी। इसी दौरान मक्के के खेत में पहले से ही घात लगाकर छिपे युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और विरोध करने पर उसके पैर में नशीला इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद वह उसे खींचकर मक्के के खेत के अंदर ले जाने लगा। इसी बीच किसी तरह खुद को हमलावर के च...









