नेपाल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार
काठमांडू ।(Vor desk)। नेपाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध बालेन सरकार का कड़ा एक्शन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (CIB) ने रविवार सुबह नेपाली कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का को गिरफ्तार कर लिया है। खड़का की यह गिरफ्तारी मुख्य रूप से संपत्ति शुद्धीकरण (मनी लॉन्ड्रिंग) और जमीन कब्जाने के पुराने विवादों से जुड़ी बताई जा रही है।
सीआईबी सूत्रों के अनुसार, दीपक खड़का लंबे समय से लैनचौर स्थित नेपाल स्काउट की सरकारी जमीन के विवाद में आरोपित थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने स्काउट की भूमि का उपयोग किया लेकिन उसका करोड़ों रुपये का किराया नहीं चुकाया। इस मामले में नेपाल स्काउट ने उनके विरुद्ध 5 करोड़ 41 लाख रुपये की वसूली और जमीन खाली कराने के लिए राज्य व्यवस्था समिति से गुहार लगाई थी।
खड़का का विवादो...









