Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक: स्टेशन रोड रामजी सिंह चौक पर आगामी पूजा की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन का संकल्प

त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक: स्टेशन रोड रामजी सिंह चौक पर आगामी पूजा की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 05 सितंबर 2026 को स्टेशन रोड स्थित रामजी सिंह चौक पर अध्यक्ष शम्भू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था। भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट पर जोर बैठक में पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पूजा पंडाल की भव्यता, बेहतर विद्युत व्यवस्था तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। माता रानी की प्रतिमा के डिजाइन एवं आकर्षक सजावट की संपूर्ण जिम्मेदारी श्री कृष गुप्ता एवं श्री बंटी कुमार ने श्रद्धा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का नि...
संयुक्त राष्ट्र का बड़ा कदम: 27 नवंबर घोषित हुआ बाल विवाह मुक्ति दिवस, रक्सौल में खुशी की लहर

संयुक्त राष्ट्र का बड़ा कदम: 27 नवंबर घोषित हुआ बाल विवाह मुक्ति दिवस, रक्सौल में खुशी की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) द्वारा 27 नवंबर को 'बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस' घोषित किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का पूर्वी चंपारण के नागरिक समाज संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस उपलब्धि को देश के सबसे बड़े नेटवर्क 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन' (JRC) और उसके सहयोगी संगठन 'प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर' के जमीनी प्रयासों की वैश्विक सफलता माना जा रहा है। स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम शिक्षक दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ज़िकियारी और हरैया में बाल विवाह मुक्त विश्व के संकल्प के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान और 47वीं वाहिनी SSB एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर नंदकिशोर तिवारी मुख्य अ...
नेपाल के पोखरा में फेवा झील हादसा: रक्सौल के दो होनहार युवकों की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

नेपाल के पोखरा में फेवा झील हादसा: रक्सौल के दो होनहार युवकों की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा स्थित फेवा झील में भीषण कार दुर्घटना के शिकार हुए रक्सौल के दो होनहार युवकों—नवदीप यादव (26) और प्रियांशु पांडे(23 )के पार्थिव शरीर शनिवार तड़के जैसे ही उनके गृह नगर पहुंचे, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के भारी क्रंदन और मातम के बीच दोनों युवकों को अंतिम विदाई दी गई। नवदीप का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लौकाहा में संपन्न हुआ, जबकि प्रियांशु को शहर के खेखरिया मोक्ष धाम में मुखाग्नि दी गई। परिजनों में मचा कोहराम शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे वीरगंज बॉर्डर क्रॉस कर जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचे, प्रियांशु की मां निभा पांडे और नवदीप की मां प्रभा देवी अपने बेटों के शव से लिपटकर सुध-बुध खो बैठीं। बदहवास प्रभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।परिजनों के इस मार्मिक विलाप ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम...
रक्सौल नगर परिषद पर ही लगा सरकारी जमीन के अतिक्रमण का आरोप, राजद नेता ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल नगर परिषद पर ही लगा सरकारी जमीन के अतिक्रमण का आरोप, राजद नेता ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने का दावा करने वाली नगर परिषद रक्सौल खुद अवैध कब्जे के घेरे में आ गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थानीय नेता रवि मस्करा ने नगर परिषद प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अंचलाधिकारी (सीओ) अरबिंद कुमार को एक शिकायती आवेदन सौंपा है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मुख्य प्रशासनिक भवन पर अवैध निर्माण का आरोप राजद नेता रवि मस्करा का आरोप है कि कोइरियाटोला स्थित नगर परिषद के मुख्य प्रशासनिक भवन द्वारा सरकारी भूमि का अतिक्रमण किया गया है। सड़क पर ही पक्का निर्माण कराने के साथ-साथ शेड खड़ा कर दिया गया है। इतना ही नहीं, सार्वजनिक रास्ते पर बड़ा जनरेटर रखने, गाड़ियों की पार्किंग बनाने और जनसुविधा केंद्र (जैसे आधार सुधार केंद्र आदि) संचालित करने से आम लोगों का आवागमन बाधित हो रहा ह...
शिक्षक दिवस: शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षक दिवस: शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक हुए सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 'शिव शक्ति प्रा. लिमिटेड' कंपनी के संचालक संजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य साइमन रेक्स द्वारा किया गया। "राष्ट्र और समाज के शिल्पकार हैं शिक्षक" समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार और अनुशासन का सिंचन कर उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं। राष्ट्र के बेहतर भविष्य के निर्माण में अध्यापकों की भूमिका सर्वोपरि है। शिक्षक-शिक्षिकाओं को दी गईं शुभकामनाएं इस अवसर पर विद्यालय के सभी...
पूर्वी चंपारण के शिक्षक मो. नुरुल होदा राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित, पटना में शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

पूर्वी चंपारण के शिक्षक मो. नुरुल होदा राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित, पटना में शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पूर्वी चंपारण जिले का मान बढ़ा। जिले के उत्कृष्ट शिक्षक मो. नुरुल होदा को उनके बेहतरीन शैक्षणिक कार्यों, नवाचारों और अभिनव प्रयोगों के लिए 'राजकीय शिक्षक सम्मान-2026' से नवाजा गया। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथलेश तिवारी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी राजकीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री श्री मिथलेश तिवारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहे। इस गरिमामय अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजेन्द्र यादव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीमती शीला मंडल, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, शिक्षा विभाग के सचिव...
आदापुर में एसएसबी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूएसए मेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

आदापुर में एसएसबी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूएसए मेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे आदापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक साजिश के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। रक्सौल-घोड़ासहन नहर पथ पर धबधबवा गांव के समीप चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अत्याधुनिक यूएसए (USA) निर्मित विदेशी पिस्टल के साथ एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। भागने की कोशिश में सड़क पर गिरा आरोपी मिली जानकारी के अनुसार आदापुर पुलिस और एसएसबी की 47वीं वाहिनी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नहर पथ के रास्ते किसी अवैध हथियार की खेप या संदिग्ध गतिविधि होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने धबधबवा गांव के समीप घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ ...
रामगढ़वा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़वा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़वा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेमरा चौक के पास नाकेबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कार चला रहे तस्कर को भी रंगे हाथ धर दबोचा। ​बैरिकेडिंग देखकर पुलिस ने घेरा जानकारी के मुताबिक, रामगढ़वा पुलिस को गुरुवार की देर रात सूचना मिली थी कि चार पहिया वाहन से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सेमरा चौक के पास अचानक वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR32X4198) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें से 15 किलो गांजा बरामद हुआ। ​घोड़ासहन का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर मौके से गिरफ्तार आरोपी...
बीरगंज के होटलों में पुलिस की दबिश: संचालिका समेत आठ गिरफ्तार, चार भारतीय भी धरे गए

बीरगंज के होटलों में पुलिस की दबिश: संचालिका समेत आठ गिरफ्तार, चार भारतीय भी धरे गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बीरगंज महानगरपालिका-16 इनर्वा भन्सार क्षेत्र के होटलों में फल-फूल रहे देह व्यापार के अवैध नेटवर्क पर नेपाल पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर वड़ा पुलिस कार्यालय बीर्ता के पुलिस निरीक्षक विक्रम सुवेदी के नेतृत्व में गई विशेष टीम ने 'अभिषेक होटल' और 'बेदामी होटल' में एक साथ छापेमारी कर होटल संचालिका और पांच महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को मौके से रंगे हाथ दबोच लिया। सीमावर्ती क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में चार भारतीय नागरिक (दो महिलाएं व दो पुरुष) भी शामिल हैं। ​सीमा पार बीरगंज के इनर्वा भन्सार क्षेत्र में मुख्य मार्ग और सीमा चौकी के ठीक समीप संचालित इन होटलों में लंबे समय से संदिग्ध व अनैतिक गतिविधियां चलने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बुधवार दोपहर जब छापेमार...
भारती फाउंडेशन ने मनाया शिक्षक दिवस: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरुजन सम्मानित, समाज निर्माण में भूमिका पर हुआ मंथन

भारती फाउंडेशन ने मनाया शिक्षक दिवस: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरुजन सम्मानित, समाज निर्माण में भूमिका पर हुआ मंथन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 4 सितंबर को भारती फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय भारती पब्लिक स्कूल के सभागार में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध समाजसेवी गुड्डू सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर जितेंद्र कुमार कुशवाहा,साहू युवा मंच के अध्यक्ष सुरेश कुमार, पिंटू गिरी, राज किशोर राय उर्फ भगत जी और विद्यालय के प्राचार्य अमोद कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का कुशल संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते: प्रो. मनीष दुबे शिक्षकों के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए भारती फाउंडेशन के ट्रस्टी प्रो. मनीष दुबे ने कहा, "शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे राष्ट्र के वास्तविक निर्माता होते हैं। एक सशक्त और नैतिक समाज की नींव शि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!