Saturday, November 7

ब्रेकिंग न्यूज़

चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: नेपाल में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की आशंका

चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: नेपाल में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की आशंका

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मधेश,कोशी,, बागमती और गंडकी प्रदेश में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश का अनुमान, किसानों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह बिहार से लगे सीमा क्षेत्र में भी होगा असर,परसा,बारा जिला में सतर्क करने के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान रक्सौल।(Vor desk)। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवात ‘अर्णव’ का असर नेपाल के मौसम पर पड़ने की संभावना है। बिहार से लगे नेपाल सीमा क्षेत्र में भी इसका असर रहेगा। अर्णव चक्रवात के प्रभाव से गुरुवार से मौसम में बदलाव होगा, जबकि शुक्रवार और शनिवार को नेपाल के कई प्रदेशों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने संभावित खराब मौसम को देखते हुए आम लोगों, किसानों और पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।सीमा क्षेत्र वासियों को सतर्क करने लिए परसा,बारा सहित अन्य जिलों में जन जगरूता अभियान भी शुरू किया गया है। विभाग की ओर...
पत्रकार के प्रतिष्ठान पर अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच को पहुंचा प्रेस क्लब मोतिहारी का प्रतिनिधिमंडल

पत्रकार के प्रतिष्ठान पर अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच को पहुंचा प्रेस क्लब मोतिहारी का प्रतिनिधिमंडल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
13 अक्टूबर की कार्रवाई में पक्षपात के आरोपों की पड़ताल, एक सप्ताह में डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट रक्सौल। (Vor desk)। पत्रकार जयप्रकाश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर 13 अक्टूबर को हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में कथित पक्षपात के आरोपों की जांच के लिए प्रेस क्लब मोतिहारी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रक्सौल पहुंचा। वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र झा के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े विभिन्न पक्षों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने एक सप्ताह के भीतर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव को जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही। पत्रकार जयप्रकाश गुप्ता की शिकायत पर पहुंची टीम ने अतिक्रमण हटाने के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया। प्रतिनिधियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ संबंधित लोगों से बातचीत कर उनके आर...
छठ घाटों पर मिट्टी भराई से ब्लीचिंग छिड़काव तक, सफाई का खाका तैयार

छठ घाटों पर मिट्टी भराई से ब्लीचिंग छिड़काव तक, सफाई का खाका तैयार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
दीपावली पर बाजार से गली-मोहल्लों तक चलेगा अभियान, 25 वार्डों में 750 सीएफएल बल्ब लगाने की योजना; डंपिंग यार्ड की चहारदीवारी भी होगी दुरुस्त रक्सौल। (Vor desk)। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रक्सौल नगर परिषद ने शहर की साफ-सफाई, घाटों के सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था की तैयारी तेज करने का निर्णय लिया है। मुख्य पथ स्थित जनसुविधा भवन में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इसमें छठ पूजा से पहले सभी घाटों की सफाई पूरी करने के साथ मिट्टी भराई, राबिस डालने और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का प्रस्ताव पारित किया गया। घाटों की सजावट और रोशनी की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया। सदस्यों ने दीपावली के मद्देनजर व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ शहर के गली-मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाने पर सहमति जत...
नशे से दूर रहकर किताबों को बनाएं मित्र, मोबाइल की लत भी खतरनाक: सांसद संजय जायसवाल

नशे से दूर रहकर किताबों को बनाएं मित्र, मोबाइल की लत भी खतरनाक: सांसद संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसएसबी के पंटोका कैंप में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन, मानव एवं पशु चिकित्सा के साथ नशामुक्ति अभियान रक्सौल। (Vor Desk) बिहार में शराबबंदी के बाद युवाओं में सूखे नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमावर्ती क्षेत्र में नशामुक्ति और जनजागरूकता अभियान को गति दी है। इसी क्रम में एसएसबी की 47वीं वाहिनी की ओर से सीमावर्ती गांव पंटोका स्थित वाइब्रेंट विलेज में नागरिक कल्याण कार्यक्रम एवं मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नशामुक्त भारत अभियान के साथ मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर, कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र वितरण और मशरूम की खेती के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, एसआरपी अस्पताल रक्सौल के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. सुजीत कुमार तथा एसएसबी क...
पाकिस्तानी एजेंट को ओटीपी मुहैया कराने के आरोप में रक्सौल से 2 गिरफ्तार

पाकिस्तानी एजेंट को ओटीपी मुहैया कराने के आरोप में रक्सौल से 2 गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विजयवाड़ा पुलिस की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई, 2 मोबाइल फोन बरामद; भारत विरोधी गतिविधियों और कथित जासूसी से जुड़े नेटवर्क की जांच रक्सौल। (Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में कथित तौर पर पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय मोबाइल नंबरों के ओटीपी उपलब्ध कराने के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा पुलिस और रक्सौल पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपित युवकों पर पाकिस्तानी एजेंट को ओटीपी आधारित कूपन-अप तैयार करने के लिए मोबाइल फोन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने तथा इसके बदले रुपये लेने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के पास से 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की जांच विजयवाड़ा पुलिस कर रही है। रक्सौल थाना की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई विजयवाड़ा पुलिस के कांड संख्या...
कार की डिक्की में गुप्त तहखाना बनाकर छिपाई थी 14 किलो चांदी, रक्सौल का परिवार नेपाल में गिरफ्तार!

कार की डिक्की में गुप्त तहखाना बनाकर छिपाई थी 14 किलो चांदी, रक्सौल का परिवार नेपाल में गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
हेटौंडा के रातोमाटे चेकपोस्ट पर नेपाल पुलिस की कार्रवाई, 40.69 लाख नेपाली रुपये के आभूषण और सिक्के बरामद; खेप काठमांडू ले जाने की थी तैयारी रक्सौल/हेटौंडा, (Vor Desk)। दीपावली के त्योहार के बीच भारत-नेपाल सीमा पर चांदी की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। नेपाल के मकवानपुर जिले में पुलिस ने एक कार की तलाशी के दौरान 14 किलो 180 ग्राम चांदी के आभूषण और सिक्के बरामद किए हैं। चांदी को कार की डिक्की में बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा गया था। मामले में पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, पुत्र और भांजी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त चांदी का अनुमानित मूल्य 40,69,661 नेपाली रुपये बताया गया है। मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:15 बजे हेटौंडा ...
रेलवे ने रक्सौल एल सी 33 पर प्रस्तावित आरओबी का लेआउट प्लान किया जारी!

रेलवे ने रक्सौल एल सी 33 पर प्रस्तावित आरओबी का लेआउट प्लान किया जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पत्र के आलोक में उप मुख्य अभियंता (निर्माण) द्वारा रक्सौल एल सी 33 पर प्रस्तावित आरओबी का लेआउट प्लान शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ को भेजा गया है। इस प्लान के बारे में डॉ. शलभ ने बताया कि उत्तर नेपाल साइड में इंडियन कस्टम ऑफिस के पास से आरओबी शुरू हो रहा है। वहाँ से 80 मीटर तक आर ई वॉल के साथ एप्रोच रोड होगा उसके बाद 360 मीटर स्पैन तक वायडक्ट आरओबी बनेगा जिसमें 120 मीटर का रेलवे लाइन के ऊपर का स्लैब होगा। आरओबी में हर 20 मीटर पर P1 से P 11 तक 11 पिलर (पायर) होंगे। इसके अतिरिक्त आर ई वाल के दोनों किनारे पर दो अब्यूटमेंट A1 और A2 होंगे। आगे बताया कि आरओबी के दक्षिण साइड में 215 मीटर तक आर ई वाल बनेगा जो रक्सौल थाना तक आएगा। बीच के 370 मीटर स्पैन के हर 20 मीटर पर पिलर दिया गया है। पिलर के बीच का समूचा हिस्सा खुला रहेगा। पूर्वी सा...
जनमत पार्टी पर्सा ने किया पर्वों की शुभकामना का आदान-प्रदान, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

जनमत पार्टी पर्सा ने किया पर्वों की शुभकामना का आदान-प्रदान, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत, सामाजिक सद्भाव, मधेश के अधिकार और आर्थिक-सामाजिक रूपांतरण पर दिया जोर वीरगंज, 24 अक्टूबर (vor desk)। जनमत पार्टी पर्सा की ओर से बड़ादशैं, दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर चायपान एवं शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया गया। वहीं, पार्टी के दूसरे महाधिवेशन में निर्वाचित पर्सा जिले के केंद्रीय पदाधिकारियों और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया। जनमत पार्टी पर्सा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माधव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरि गौतम, जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के पर्सा जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव तथा मधेशवादी चिंतक एवं स...
रक्सौल में पत्रकार के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जांच करेगी प्रेस क्लब की टीम, डीएम से सुरक्षा व सहयोग की मांग

रक्सौल में पत्रकार के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जांच करेगी प्रेस क्लब की टीम, डीएम से सुरक्षा व सहयोग की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी, 24 अक्टूबर।(Vor desk)। रक्सौल में पत्रकार जय प्रकाश गुप्ता के दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर कथित विद्वेषपूर्ण कार्रवाई किए जाने के मामले की जांच के लिए मोतिहारी प्रेस क्लब की नौ सदस्यीय जांच टीम 28 अक्टूबर को रक्सौल जाएगी। क्लब ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी से जांच में प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने और टीम को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय कौशिक के आवास पर शनिवार को आयोजित बैठक में इस मामले पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए क्लब के उपाध्यक्ष नरेंद्र झा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। टीम घटनास्थल पर जाकर मामले के तथ्यों की पड़ताल करेगी और अपनी रिपोर्ट क्लब अध्यक्ष को सौंपेगी। इसके बाद जिलाधिकारी को मांग पत्र समर्पित कर आगे क...
नेपाल सीमा के पास 48.76 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

नेपाल सीमा के पास 48.76 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसएसबी की 71वीं वाहिनी और आदापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, श्यामपुर गांव के पास की गई घेराबंदी आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में एसएसबी और आदापुर पुलिस को सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने शनिवार शाम श्यामपुर गांव के पास एक नेपाली नागरिक को 48.76 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थ की खेप भारतीय क्षेत्र से नेपाल ले जाए जाने की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 71वीं वाहिनी की ई-कंपनी बेलदरवामठ और आदापुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती इलाके में गश्त और नाकेबंदी की। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा से करीब 4.5 किलोमीटर अंदर श्यामपुर गांव के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!