बाइक की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे 4.50 लाख भारतीय रुपये, वीरगंज में पूर्वी चंपारण के पलनवा का शख्स गिरफ्तार
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में पुलिस ने बाइक की डिक्की में छिपाकर ले जाए जा रहे 4.50 लाख भारतीय रुपये के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने भारतीय मुद्रा के साथ बाइक भी जब्त कर ली है।
पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सह डीएसपी चक्र बहादुर मल्ल के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस चौकी इनर्वा की टीम वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित रजतजयंती चौक पर नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान भारत से वीरगंज की ओर जा रही बीआर06एटी 6445 नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की में छिपाकर रखे भारतीय नोट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद रकम में 500 रुपये के 891 नोट, 200 रुपये का एक नोट और 100 रुपये के 43 नोट शामिल हैं। कुल बरामद भारतीय मुद्रा 4 लाख 50 हजार रुपये...









