फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, म्यांमार से बिहार तक पहुंची प्रेमिका; रक्सौल बॉर्डर पर खुला पहचान और दस्तावेजों का राज
रक्सौल।(Vor desk)। आठ साल पहले फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर हजारों किलोमीटर की दूरी पार कर म्यांमार की युवती अपने प्रेमी के पास बिहार पहुंच गई। दोनों ने साथ जीवन बिताने का सपना देखा, लेकिन नेपाल सीमा पर हुई एक नियमित जांच ने उनकी कहानी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच का विषय बना दिया। अब इस प्रेम कहानी के साथ-साथ भारतीय पहचान पत्र, आधार कार्ड और विदेशी नागरिक से जुड़े नियमों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल के मैत्री पुल पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे एसएसबी और इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा की जा रही नियमित जांच के दौरान नेपाल की ओर जा रहे एक युवक और एक महिला को रोककर पूछताछ की गई। युवक ने अपनी पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम मंसूरी के रूप में बताई, जबकि महिला को उसने अपनी प...









