नेपाल पुलिस की बढ़ेगी ताकत: भारत ने बीरगंज में सौंपे 10 आधुनिक कैदी वाहन
बीरगंज ,नेपाल।(Vor desk)। भारत और नेपाल के बीच मजबूत होती कूटनीतिक और मैत्रीपूर्ण साझेदारी के क्रम में मंगलवार को एक और अध्याय जुड़ गया। बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत ने नेपाल को 10 अत्याधुनिक कैदी वाहन (ट्रक) उपहार स्वरूप भेंट किए। महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने पर्सा जिले के मुख्य जिला अधिकारी भोला दहल को ये वाहन औपचारिक रूप से सौंपे।कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीभारत सरकार द्वारा प्रदान की गई यह खेप नेपाल की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दी गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला अधिकारी भोला दहल ने भारत सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा मिल रही यह निरंतर सहायता न केवल समयोचित है, बल्कि दोनों देशों के बीच कायम व्यापक और पारस्परिक सहयोग का ए...









