Tuesday, April 28

ब्रेकिंग न्यूज़

‘हचाड़’ में हुआ एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन,नहीं पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव,सांसद डा.संजय जायसवाल को बदलना पड़ा कुर्ता- पैजामा!

‘हचाड़’ में हुआ एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन,नहीं पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव,सांसद डा.संजय जायसवाल को बदलना पड़ा कुर्ता- पैजामा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।जनता दल यू के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन पटेल के जनसुराज में शामिल होने के बाद रक्सौल में सियासी सरगर्मी तेज है।भाजपा ने डैमेज कंट्रोल प्लान शुरू कर दिया है।जिस दिन श्री पटेल जनसुराज में शामिल हुए,उसी दिन एनडीए की बैठक विधायक आवास पर हुई।इसके बाद मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।संयोग ऐसा रहा कि इस सम्मेलन के लिए पहली तिथि 11सितंबर को तय हुई ,जिसे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।दूसरी तिथि16सितंबर निर्धारित हुआ,जिसके तहत यह कार्यक्रम बारिश के बाद भी हुआ।दोनो में भाजपा के बड़े नेता के आने के बारे में खूब प्रचार प्रसार हुआ।पहले कार्यक्रम में फायरब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आने की चर्चा थी,लेकिन,कार्यक्रम ही रद्द कर दिया गया।इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव के आगमन के बारे में प्रचारित था,लेकिन,वे नहीं पहुंचे।समझा जा रहा है कि य...
भाजपा अध्यक्ष का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से शराब जप्त , रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच और कारवाई!

भाजपा अध्यक्ष का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से शराब जप्त , रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच और कारवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नेपाल से आ रही एक स्कॉर्पियो से 686 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त की है. यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस की चेकिंग टीम ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गाड़ी में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए.यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि बिहार में शराबबंदी लागू है और यह कोई पहली बार नहीं है जब रक्सौल में किसी भाजपा नेता का नाम शराब तस्करी से जुड़ा हो. पुलिस द्वारा जब्त की गई इस स्कॉर्पियो पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल अध्यक्ष मझौलिया का बोर्ड लगा हुआ था. इससे पहले भी, रक्सौल में भाजपा नेताओं की संलिप्तता शराब से जुड़े मामलों में सामने आती रही है, जो इस क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लागू करने में एक बड़ी चुनौती पेश करता है.इ...
पीएम सुशीला कार्की सत्ता संभालते ही एक्शन में ,केपी ओली पर एफआईआर दर्ज,क्या होगी बांग्लादेश की हसीना वाली स्थिति ?

पीएम सुशीला कार्की सत्ता संभालते ही एक्शन में ,केपी ओली पर एफआईआर दर्ज,क्या होगी बांग्लादेश की हसीना वाली स्थिति ?

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।संकेत मिल रहे है कि उनकी स्थिति बांग्लादेश की' शेख हसीना' की तरह हो सकती है।उनके खिलाफ शनिवार को राजधानी काठमांडू में एफआईआर दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओली पर आरोप है कि 8 सितंबर को जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब उन्होंने पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हमले और ज्यादती का आदेश दिया था। बता दें कि, ओली ने भारी दबाव के बीच 9 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही वो आर्मी की सुरक्षा में हैं।चुकी,उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है,इसलिए कई अटकलें भी हैं। वहीं, नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की आज घायल आंदोलनकारियों से मिलने काठमांडू के हॉस्पिटल पहुंची। सुशीला कार्की ने शुक्रवार को ही नेपाल के अंतरिम पीएम पद की शपथ ली है। उन्हें 5 मार्च, 2026 तक संसदीय चुनाव कराने...
नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम पीएम के रूप में शपथ ली

नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम पीएम के रूप में शपथ ली

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव आया है। देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की ने अब नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।वे नेपाल की पहली महिला प्रधान मंत्री हैं । शुक्रवार रात 8:45 बजे (स्थानीय समय) राष्ट्रपति निवास शीतल निवास में आयोजित समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। देश में सियासी भूचाल और भूकंप के बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें शपथ दिलाई। सुशीला कार्की कोई आम चेहरा नहीं हैं। उन्होंने 1979 में कानून का अभ्यास शुरू किया और 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनीं और 2009 में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त हुईं। वहीं जुलाई 2016 से जून 2017 तक सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रही थी। जनता में लोकप्रिय हैं सुशीला कार्कीउनकी पहचान ईमानदार, निष्पक्ष और सशक्त महिला नेता के रूप में है। खासकर संक्रमणक...
एसएसबी की चौकसी से नेपाल जेल से भागा बांग्लादेशी तस्कर रक्सौल बोर्डर से गिरफ्तार,बिहार सीमा पर अब तक करीब 30 भगोड़े कैदी धराए!

एसएसबी की चौकसी से नेपाल जेल से भागा बांग्लादेशी तस्कर रक्सौल बोर्डर से गिरफ्तार,बिहार सीमा पर अब तक करीब 30 भगोड़े कैदी धराए!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल,एक संवाददाता।​नेपाल में जीएन जेड के जन विद्रोह से उपजे अराजक माहौल में देश भर में जेल ब्रेक की घटनाओं में 13हजार 572 कैदी बंदी और हिरासत में लिए गए 560 आरोपी भाग निकले हैं।जिसको ले कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट है।नेपाल ने भारतीय प्रशासन से गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा है,जिसके बाद बिहार सीमा के अलग अलग जगहों से करीब30 भगोड़े कैदी पकड़े गए हैं।इसी बीच भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने बुधवार को नेपाल के जेल ब्रेक के बाद भाग कर भारत में घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक,काठमांडू के सेंट्रल जेल से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को एसएसबी ने भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करते वक्त से दबोच लिया।​नेपाल में हाल ही में हुए जेल ब्रेक की घटना का फायदा उठाकर, सोने का तस्कर मोहम्मद अब्दुल हसन ढाली काठमांडू जेल ...
रक्सौल एवं रामगढ़वा में बुधवार को बंद रहेगी बिजली आपूर्ति!

रक्सौल एवं रामगढ़वा में बुधवार को बंद रहेगी बिजली आपूर्ति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।शहर के टाउन 1 , टाउन 2 और इंडस्ट्रियल फीडर में बुधवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वही 33 kv लाइन के ट्री कटिंग के कारण मीणा टोला पवार हाउस से सप्लाई होने वाले सभी फीडर से सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेंगी । बिजली विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील रंजन ने बताया कि इस दौरान सब-स्टेशन में ज़रूरी मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।इस मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति रक्सौल में 2 घंटे एवं रामगढ़वा क्षेत्र बैरिया, चम्पापुर, मंगलपुर, शिवनगर पंचायत में दोपहर 2 बजे तक के लिए विधुत आपूर्ति बाधित होगी। अधिकारी ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए अपील की है कि वे अपने ज़रूरी काम इसके अनुसार ही प्लान कर लें। ...
नेपाल के बदले हालात  के मद्देनजर एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल बॉर्डर का लिया जायजा,विदेश मंत्रालय ने जारी की भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी!

नेपाल के बदले हालात के मद्देनजर एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल बॉर्डर का लिया जायजा,विदेश मंत्रालय ने जारी की भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल में भड़की जीएन जे आंदोलन और हिंसा से अराजक स्थिति बन गई है।इसका भारत पर भी असर हो रहा है।नेपाल में पर्यटन एवं कार्यों से गए भारतीय नागरिक जगह जगह फंसे हुए हैं और हालत सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं ।वहीं,नेपाल नागरिक भी बोर्डर एरिया में फंसे हुए हैं,क्योंकि,वहां हालत सामान्य नहीं है,सार्वजनिक यातायात बंद है।वीरगंज (परसा) और कलेया (बारा )सहित नेपाल के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में कर्फ्यू लागू है।इसको ले कर रक्सौल बॉर्डर सहित भारत ने नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। कई जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। उच्च सतर्कता बरती जा रही है।इसके मद्देनजर पूर्वी चम्पारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार की रात्रि रक्सौल पहुंच कर सीमावर्ती इलाजों की सुरक्षा और गस्त की स्थिति का जायजा लिया और हालात की जानकारी ली है।उनके साथ डीएसप...
नेपाल में बिगड़े हालातों के बीच नेपाल सेना ने थामी कमान,नेपाल के प्रधान सेनापति ने की वार्ता के साथ ही शांति,संयम, एकता बनाए रखने की अपील !

नेपाल में बिगड़े हालातों के बीच नेपाल सेना ने थामी कमान,नेपाल के प्रधान सेनापति ने की वार्ता के साथ ही शांति,संयम, एकता बनाए रखने की अपील !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाली सेना ने जेन-जेड (जनरेशन-जेड) विरोध प्रदर्शनों के बीच कायम अराजक स्थिति के मद्देनजर मंगलवार की रात्रि दस बजे से शांति सुरक्षा,सुशासन के उद्देश्य से देश का कमान अपने हाथ में ले लिया है।दरअसल,दो दिनों के आंदोलन में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई ।नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन फूंक दिया है। सुप्रीम कोर्ट में घुस गए।राष्ट्रपति भवन में भी आगजनी की।ऐसे में नेपाल की सेना महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और संरचनाओं की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है।इसका मतलब है कि इन सारे जगहों पर अब सेना का नियंत्रण होगा।सेना प्रमुख के कमान संभालने के एलान के बाद काठमांडू सहित देश भर में सेना उतारने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। इससे पहले सेना प्रमुख अशोकराज सिग्देल ने राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रदर्शनकारी जेन-जी समूह से बातचीत के लिए आने का आग्रह किया है। मंगलवार क...
वीरगंज कस्टम के पास एक महिला को गोली मारकर किया घायल, अपराधी गिरफ्तार

वीरगंज कस्टम के पास एक महिला को गोली मारकर किया घायल, अपराधी गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल - वीरगंज सड़क खंड अंतर्गत वीरगंज कस्टम एरिया के पास गोली चलने से इस इलाके में दहशत फैल गई है। इस घटना के बाद नेपाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि वीरगंज कस्टम के पास दिन-दहाड़े एक युवक ने एक भारतीय महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परसा जिला के डीएसपी किशोर लम्साल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वीरगंज के रजत जयंती चौक के पास एक होटल में तरफ 28, वर्षीय निशा कुमारी को झारखंड निवासी 30 वर्षीय प्रदीप शर्मा ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस ने प्रदीप शर्मा को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। ...
नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ आंदोलन में 21की मौत के बाद गृह मंत्री रमेश लेखक का इस्तीफा,वीरगंज में कर्फ्यू लागू!

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ आंदोलन में 21की मौत के बाद गृह मंत्री रमेश लेखक का इस्तीफा,वीरगंज में कर्फ्यू लागू!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में फेसबुक,यूट्यूब,व्हाट्सएप सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़के विरोध-प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। अब तक 21 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा घायल हुए हैं।काठमांडू में सेना उतर चुकी है। स्थिति गंभीर होने के चलते नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने घटनाओं की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग और मौतों से वे बेहद दुखी हैं।जबकि,पीएम ओली तत्काल सोशल मीडिया पर लगे बैन को वापस लेने से इनकार हैं। सबसे बड़ी हिंसा सोमवार सुबह देखने को मिली, जब करीब 12 हजार प्रदर्शनकारी संसद भवन परिसर में घुस गए। इसे नेपाल के इतिहास में संसद में घुसपैठ की पहली घटना बताया जा रहा है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!