शिलान्यास के 21साल बाद 156 करोड़ 87 लाख की लागत से रक्सौल में फाटक नंबर 33-34 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का टेंडर जारी:एमपी डा. संजय जायसवाल ने रेल मंत्री के प्रति जताया आभार!
-फाटक नंबर 33-34 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए बिहार में पहली बार रेल मंत्रालय द्वारा आरओबी की शत प्रतिशत राशि हुई निर्गत
जीएम ने तीन माह पहले विधायक प्रमोद सिन्हा को दिया था स्वीकृति का आश्वासन, डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई थी दिल्लीरक्सौल।(Vor desk)।चुनाव के पूर्व एनडीए सरकार ने रक्सौल को खुशी भरी खबर दी है।भारत-नेपाल सीमा से लगे रक्सौल में जाम से निजात दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रेल मंत्रालय ने रक्सौल में दो रेल ओवरब्रिज की स्वीकृति दे दी है।रेलवे फाटक संख्या 33 और 34 पर जल्द ही रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शुरू हो सकता है।इसके लिए टेंडर भी निकल गया है।इसके लिए संसद और विधान सभा में लगातार आवाज उठाने के बाद शिलान्यास के 21साल के बाद यह सपना पूरा होने के ओर अग्रसर है।
सांसद डा संजय जायसवाल ने दी जानकारी
क्षेत्रीय भाजपा सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्...









