भ्रष्टाचार: 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ धराए स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल और नेपाल के विवादित दौरों की भी खुलेगी पोल?
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)(vor desk)। स्वास्थ्य महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Bureau) की बड़ी कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है। तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक, डॉ. अजय कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद से रक्सौल अनुमंडल अस्पताल से जुड़े उनके संदिग्ध दौरों और लिए गए विवादास्पद निर्णयों की जांच की आंच अब बॉर्डर तक पहुंच सकती है।
नोट गिनते हुए दबोचे गए डॉ. कुमार
निगरानी सूत्रों के अनुसार, वैशाली जिले के महनार स्थित एक एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय व छात्रावास (ANM Hostel) की प्रभारी प्राचार्य नेहा कुमारी ने निगरानी विभाग से डॉ. अजय कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि गर्भवती होने के कारण वह अपने पति के साथ रह रही थीं।इसके लिए सिविल स...









